मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

एमपी में दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है: कैलाश विजयवर्गीय का दावा

उज्जैन: MP Assembly Elections 2023: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "मैं पूरे प्रदेश में घूम कर आ रहा हूं... मैं दावे और गंभीरता से कहता हूं कि भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत से बन…

एमपी में दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है: कैलाश विजयवर्गीय का दावा
एमपी में दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है: कैलाश विजयवर्गीय का दावा | फ़ोटो: TVL News

उज्जैन: MP Assembly Elections 2023:  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "मैं पूरे प्रदेश में घूम कर आ रहा हूं... मैं दावे और गंभीरता से कहता हूं कि भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनने जा रही है। प्रदेश में जिस प्रकार से मातृशक्ति भाजपा को आशीर्वाद दे रही है ये कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर तीन चौथाई बहुमत से भाजपा जीत जाए। कांग्रेस ने अपने 15 महीने से शासन में मध्य-प्रदेश की जनता को बहुत धोखा दिया है, 200 वादे किए थे जिसमें से 9 भी पूरे नहीं किए।




 मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,''शिवराज जी आपकी झूठ की मशीन ने पूरे मध्य प्रदेश को तबाह कर दिया है। 18 साल से पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर आप झूठ की फसल उगा रहे हैं। और इस समय आपने झूठ के साथ फरेब और धोखाधड़ी भी शुरू कर दी है।  पार्टी ने तो पहले ही आपको घर बैठा दिया है, जल्द ही मध्य प्रदेश की जनता भी आपकी विदाई करने वाली है। इसलिए दूसरों को कोसने से अच्छा है, अपनी गलतियों का अफसोस करिए और अपने अपराधों का प्रायश्चित करिए।



कमलनाथ ने कहा,''मध्य प्रदेश में करीब 10 हफ्ते से मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों को उनकी मजदूरी नहीं मिली है। त्योहार के मौसम में मजदूरों के साथ इस तरह का व्यवहार अमानवीय है। मैं शिवराज जी से जानना चाहता हूं कि उनकी सरकार लगातार कर्ज लेती रही है और आचार संहिता के दौरान भी कर्ज लेने की तैयारी चल रही है। जब लाखों मनरेगा श्रमिकों को उनकी मजदूरी नहीं दी जा सकती तो आखिर यह कर्ज किस चीज के लिए लिया जा रहा है। शिवराज जी गरीबों के मुंह से निवाला छीनने से बड़ा पाप और कुछ नहीं है। मैं माननीय निर्वाचन आयोग से भी आग्रह करता हूं कि आचार संहिता के बावजूद श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान किया जाए, यह उनका अधिकार है





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।