मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश में फिर हैवानियत: 4 दिन तक 13 साल की नाबालिग बच्ची से 9 लोगों ने किया गैंगरेप

उमरिया: मध्य प्रदेश सीएम के दावों के बावजूद प्रदेश में बेटियों के साथ दरिंदगी कम नहीं हो रही है।मध्य प्रदेश के उमरिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| उमरिया में 13 साल की नाबालिग लड़की से…

मध्य प्रदेश में फिर हैवानियत: 4 दिन तक 13 साल की नाबालिग बच्ची से 9 लोगों ने किया गैंगरेप
मध्य प्रदेश में फिर हैवानियत: 4 दिन तक 13 साल की नाबालिग बच्ची से 9 लोगों ने किया गैंगरेप | फ़ोटो: TVL News

उमरिया: मध्य प्रदेश सीएम के दावों के बावजूद प्रदेश में बेटियों के साथ दरिंदगी कम नहीं हो रही है।मध्य प्रदेश के उमरिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| उमरिया में 13 साल की नाबालिग लड़की से 9 लोगों ने लगातार 4 दिन तक गैंगरेप किया| बच्ची ने जिससे भी मदद मांगी उसने रेप किया| पहले दो लोगों ने गैंगरेप किया फिर बारी-बारी से दूसरे उसे शिकार बनाते रहे| बच्ची ने जिससे भी मदद मांगी, उसी ने फायदा उठाया| 



पीड़िता के अनुसार 4 दिन तक आरोपियों ने उसे बंधक बनाए रखा है। 24 घंटे के अंदर आरोपियों ने 3 बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिजन के साथ थाने पहुंची किशोरी ने जब हालात बयां किए, तो सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए| पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|



दरअसल, उमरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाषगंज में किराए के मकान में रह रही एक नाबालिग किशोरी का 11 जनवरी को अज्ञात लोगों ने बाजार से अपहरण कर लिया था। पीड़िता की मां ने 12 जनवरी को इसे लेकर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 16 जनवरी को जब लड़की वापसी लौट कर आई है तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है। उसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है।




पुलिस ने अनुसार 9वीं की छात्रा 11 जनवरी को बाजार निकली थी। तब 2 ट्रक ड्राइवरों ( राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह) ने अपहरण कर लिया और दोनों आरोपी राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह बच्ची को लेकर शहर से लगे भरौला-छटन के जंगल पहुंचे| यहां उन्होंने बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया| इसके बाद उसे एनएच 43 किनारे पर मौजूद ढाबे पर ले गए| रात में उसे वहीं बंधक बनाकर रखा|  यहां आरोपी आकाश व राहुल के अलावा ढाबा संचालक पारस सोनी व साथियों मानू केवट, ओंकार राय, ईतेंद्र सिंह व रजनीश चौधरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया|इसके बाद दोनों आरोपी उसे छटन बस्ती के जंगल में भी ले गए, जहां उसके साथ दरिंदगी की|




इसके बाद अगले सुबह बच्ची ने आरोपियों से बड़े पापा के पास कटनी भेजने की मिन्नतें की| आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर रोहित यादव के साथ उसे ट्रक में बिठा दिया| रास्ते में इस ट्रक चालक ने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया| बाद में उसे विलायत कला- बड़वारा के समीप टोल नाके पर छोड़ दिया| यहां बालिका ने फिर से वापस उमरिया आने के लिए ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी| उस ट्रक चालक ने भी बेबसी का फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया| बाद में उसे उमरिया के पास छोड़कर भाग गया|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।