मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में दुपट्टे से बंधी मिली 3 दलित लड़कियां, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिलें से इंसानियत को शर्म शार करने वाली खबर सामने आ रही है| उन्नाव जिलें में 3 दलित लड़कियां संदिग्ध परिस्थिति में जंगल में बंधी मिली| जिसमें से दो की मौत गई है जबकि एक…

उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में दुपट्टे से बंधी मिली 3 दलित लड़कियां, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर
उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में दुपट्टे से बंधी मिली 3 दलित लड़कियां, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिलें से इंसानियत को शर्म शार करने वाली खबर सामने आ रही है| उन्नाव जिलें में 3 दलित लड़कियां संदिग्ध परिस्थिति में जंगल में बंधी मिली| जिसमें से दो की मौत गई है जबकि एक हालत गंभीर बताया जा रही है|



न्नाव जिलें के थाना असोहा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बबुरहा में 3 लड़कियां बंधी मिली| सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा| जहां डॉक्टर ने दो लड़की को मृत घोषित कर दिया| एक किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है|



दो मृत एवं एक बेहोश लड़की मिलने के संदर्भ में उन्नाव SP ने बताया,''थाना असोहा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बबुरहा में आज 3 लड़कियां अपनी ही खेत बेहोशी की हालत में मिली है| जिसको अस्पताल भेजा गया था जिसमें से दो की मौत हो गई,एक को डिस्टिक अस्पताल के लिए रिफर किया गया है| वहां उसका इलाज चल रहा है|



उन्नाव के एसपी ने कहा ''प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक, ये लड़कियां घास काटने गई थी|  घर वालों ने नहीं मिलने पर ढूंढा तो खेत में पाई गई| ये भी देखा गया है कि घटना स्थल पर काफी झाग पड़ा था| डॉक्टर के द्वारा प्रथम दृष्टया में जहर के लक्षण बताए गए है| अन्य सभी घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज करके जांच की जा रही है| आवश्यक विधि कारवाही की जायेगी|




 घटना पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है|  कांग्रेस आराधना मिश्रा ने दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।  कांग्रेस आराधना मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि,'' उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में 3 बालिकाएं दुपट्टे से बंधी मिली, 2 बालिकाएं मृत मिली।  दुर्भाग्यपूर्ण.. कैसे पढ़ेंगी बेटियाँ, कैसे बढ़ेंगी बेटियाँ सरकार तमाशबीन है।  बेटियों की होती निर्मम हत्या देश की बेटियाँ बर्दाश्त नहीं करेंगी।  दोषियों पर तत्काल कठोर कार्यवाही हो।




यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि टाइम मैगजीन वाले मुख्यमंत्री का प्रदेश। उन्नाव में 3 दलित लड़कियां खेत में दुपट्टे से बंधी मिली हैं। 2 की मौत हो गयी है एक की हालत गंभीर है। हवाबाज मुख्यमंत्री हवाबाजी वाले विज्ञापन से प्रदेश में अपराध कंट्रोल कर रहे हैं!..कांग्रेस ने आगे कहा कि,''मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास बुलाकर और मुआवजा, नौकरी और सरकारी सहायता देकर मामले को रफा दफा ना करे। मामले की गंभीरता से जांच हो और बेटियों को न्याय मिले।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।