मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

उन्नाव पुलिस की पिटाई से 17 साल के लड़के की मौत, तो रिटायर्ड IAS बोला- सब्जी विक्रेता ने पेट के लिए ठेला क्या लगा लिया, पीट पीट कर जान ले ली

लखनऊ : उन्नाव के कोर???ना कर्फ्यू के दौरान सब्जी का ठेला लगाना एक लड़के को भारी पड़ गया। आरोप है कि पुलिस ने सब्जी विक्रेता को कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जब…

उन्नाव पुलिस की पिटाई से 17 साल के लड़के की मौत, तो रिटायर्ड IAS बोला- सब्जी विक्रेता ने पेट के लिए ठेला क्या लगा लिया, पीट पीट कर जान ले ली
उन्नाव पुलिस की पिटाई से 17 साल के लड़के की मौत, तो रिटायर्ड IAS बोला- सब्जी विक्रेता ने पेट के लिए ठेला क्या लगा लिया, पीट पीट कर जान ले ली | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : उन्नाव के कोर???ना कर्फ्यू के दौरान सब्जी का ठेला लगाना एक लड़के को भारी पड़ गया। आरोप है कि पुलिस ने सब्जी विक्रेता को कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने उन्नाव-लखनऊ हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पांच घंटे तक चले इस हंगामे के बाद एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।



पुलिस की पिटाई से 17 साल के लड़के की मौत हुई मौत पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने पुलिस की कड़ी आलोचा की है|सूर्य प्रताप सिंह ने कहा,''17 साल के सब्जी विक्रेता ने पेट के लिए ठेला क्या लगा लिया, पीट पीट कर जान ले ली l यूपी सरकार, मलहम लगाने के स्थान पर क्रूरता पर उतारू है l



रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि, इधर कोरोना की मार, उधर यूपी की पुलिस की लाठी की मार l 17 साल के सब्जी विक्रेता ने पेट के लिए ठेला क्या लगा लिया, पीट पीट कर जान ले ली l यूपी सरकार, मलहम लगाने के स्थान पर क्रूरता पर उतारू है|



मामला बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला भटपुरी का है। यहां 17 साल का फैसल घर के बाहर सब्जी बेच रहा था। आरोप है कि दोपहर में नगर पुलिस चौकी का एक सिपाही और होमगार्ड उसके पास पहुंचा और कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने की बात कहते हुए फैजल की पिटाई शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि सिपाही और होमगार्ड फैसल को लाठी-डंडों से पीटते हुए चौराहे तक ले गए, फिर जीप में डालकर उसे कोतवाली ले गए। जीप में भी लगातार उसे पीटने का आरोप है। ज्यादा चोट लगने से फैसल की हालत बिगड़ गई। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।



फैसल की मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों की भीड़ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंच गई। पुलिस ने समझाकर हॉस्पिटल से हटाया तो आक्रोशित लोग नागरिक तिकोनिया पार्क के सामने जुट गए और लखनऊ हाईवे को जाम कर दिया।




SP उन्नाव शशि शेखर के अनुसार परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी सिपाही विजय चौधरी और होमगार्ड सत्य प्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा लिखे जाने के बाद प्रदर्शनकारी धीरे-धीरे घर चले गए। रात करीब 10 बजे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को मुआवजा संबंधित मदद के लिए जिला प्रशासन के जरिए आश्वासन दिया गया है।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।