मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

UP सरकार ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए खोला खजाना!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्‍य की सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के लिए 78 करोड़ 28 लाख 60 हजार की धनराशि जारी की है. इससे यूपी के 8 जिलों को खासतौर पर फायदा होगा, जिसम…

UP सरकार ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए खोला खजाना!
UP सरकार ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए खोला खजाना! | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्‍य की सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के लिए 78 करोड़ 28 लाख 60 हजार की धनराशि जारी की है. इससे यूपी के 8 जिलों को खासतौर पर फायदा होगा, जिसमें लखीमपुर खीरी, कन्नौज, गाजीपुर, बस्ती, फिरोजाबाद बाराबंकी, मथुरा और बहराइच शामिल हैं. इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किया गया है.



शासनादेश के मुताबिक, यूपी के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि चालू कार्यों हेतु आवंटित धनराशि का व्यय/उपयोग वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और बजट मैनुअल एवं वित्तीय हस्तपुस्तिका के नियमों व स्थाई आदेशों आदि का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें.



इसी के साथ निर्देशों के क्रम में ललितपुर, लखनऊ बांदा और मथुरा में चल रहे बाईपास/फ्लाईओवर आदि के 1-1 निर्माण कार्य के लिए 41 करोड़ 9 लाख 29 हजार की धनराशि का आवंटन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया है. इन कार्यों में ललितपुर में महरौनी बाईपास, लखनऊ में गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर हुसैनगंज चौराहा, बांसमंडी चौराहा, नाका हिंडोला चौराहा और डीएवी कॉलेज के मध्य 3 लेन फ्लाई ओवर निर्माण का कार्य के साथ मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा में तीर्थ यात्रियों की सुविधा एवं ट्रैफिक नियंत्रण हेतु गिरिराज जी के चारों तरफ बाह्य परिक्रमा मार्ग के अवशेष भाग एनबीजी मार्ग से मथुरा डींग मार्ग तक फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य के अलावा 19.4 किमी बांदा बाईपास के चौड़ीकरण एवं मरम्मत का कार्य चल रहा है.



यही नहीं, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों की गुणवत्ता व मानकों का विशेष रूप से ख्याल रखा जाए. इसके साथ उन्‍होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्य अनिवार्य से पूरे कराए जाएं.






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।