मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बजट पेश होने के बाद असमंजस में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव

केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद शनिवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव रहा।खुदरा निवेशकों और समग्र बाजारों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बहुत कम मदद मिलने के कारण क…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बजट पेश होने के बाद असमंजस में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बजट पेश होने के बाद असमंजस में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव | फ़ोटो: TVL News


केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद शनिवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव रहा।


खुदरा निवेशकों और समग्र बाजारों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बहुत कम मदद मिलने के कारण कारोबारी मायूस हुए।


शेयर सूचकांक बढ़त के साथ खुले और बजट पेश होने के दौरान सकारात्मक दायरे में रहे।


हालांकि, सीतारमण के संसद में अपना बजट भाषण पूरा करने के तुरंत बाद, दोपहर के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 494.1 अंक गिरकर 77,006.47 पर आ गया।


एनएसई निफ्टी 162.35 अंक गिरकर 23,346.05 पर आ गया। बाद में, सेंसेक्स नुकसान कम करते हुए 77,509.90 पर आ गया, जबकि निफ्टी 23,495.30 पर था।


सीतारमण ने मध्यम वर्ग को राहत देते हुए शनिवार को अपने सुधारवादी बजट के तहत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को आयकर से छूट दे दी और कर स्लैब में फेरबदल किया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।