मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 25,000 न्यूनतम वेतन दे सरकर: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने संविदा पर कार्यरत 16000 एएनएम की उठाई आवाज

● सदी के भीषणतम संकटकाल में संविदा पर कार्यरत 16000 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ए.एन.एम) की समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र● महिला स्वास्थ्य कार…

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 25,000 न्यूनतम वेतन दे सरकर: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने संविदा पर कार्यरत 16000 एएनएम की उठाई आवाज
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 25,000 न्यूनतम वेतन दे सरकर: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने संविदा पर कार्यरत 16000 एएनएम की उठाई आवाज | फ़ोटो: TVL News

● सदी के भीषणतम संकटकाल में संविदा पर कार्यरत 16000 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ए.एन.एम) की समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

● महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य संबंधी अनुभव के आधार पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा से मुक्त रखा जाए-अजय कुमार लल्लू

● संविदा पर कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को उनके वार्षिक अनुभव के आधार पर दिए जाने वाले 3 अंकों के स्थान पर 5 अंकों की गणना की जाए-अजय कुमार लल्लू

● सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी नियमित पदों पर साक्षात्कार/परीक्षा हेतु अनुमति दी जाए-अजय कुमार लल्लू

● नियमित पद पर समायोजित होने तक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का न्यूनतम वेतन रु. 25,000- प्रतिमाह किया जाए-अजय कुमार लल्लू

● फ्रन्ट लाइन योद्धा मानते हुए इनकी गृह जनपद में तैनाती की जाए-अजय कुमार लल्लू

● कोविड संक्रमण से मृत होने वाली संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के परिजनों को  आर्थिक सहायता सहित 50 लाख रूपये बीमा रक्षण प्रदान की जाए-अजय कुमार लल्लू





लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर संविदा पर कार्यरत प्रदेश की लगभग 16000 हजार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 7 सूत्रीय मांगपत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग करते हुए कहा कि संविदा पर कार्यरत महिला स्वस्थ्य कार्यकर्ताओं ने आपदाकाल में और इसके पूर्व भी जिस तरह चिकित्सकीय सहयोग करने के साथ इंसेफेलाइटिस, जापानी बुखार के साथ वर्तमान कोरोना काल मे जिस तरह वैक्सीनेशन अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उसकी भूरि भूरि प्रशंसा किये जाने के साथ उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाना चाहिए। उंन्होने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को उनके वार्षिक अनुभव के आधार पर 3 अंकों के स्थान पर 5 अंक देने के साथ उनकी गृह जनपदों में तैनाती सुनिश्चित किया जाना चाहिए जिससे उनकी स्वास्थ्य सम्बन्धी दी जा रही सेवाओ का और अधिक लाभ जनमानस को प्राप्त हो सके।




कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी नियमित पदों पर साक्षात्कार व परीक्षा हेतु अनुमति देने के साथ नियमित पद पर समायोजित होने तक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का न्यूनतम वेतन रु. 25,000- प्रतिमाह करना आवश्यक है जिससे उनके परिवार के भरण पोषण में किसी तरह की बाधा न आये। कोविड संक्रमण से मृत होने वाली संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता  के परिजनों को आर्थिक सहायता सहित देने के साथ न्यूमतम 50 लाख रुपये का बीमा कवच प्रदान किया जाना मानवीय व न्याय की दृष्टि के आधार पर उचित होगा, क्योंकि जिस तरह इन्होंने कठिन श्रम करते हुए इंसेफेलाइटिस, जापानी बुखार के समय अमूल्य योगदान करने के साथ कोविड-19 से लोगों के बचाव के लिए टीकाकरण, कोविड पॉजिटिव मरीजों का सर्वे और उनकी देखभाल के लिए कार्यशील रही हैं उससे उनकी आवश्यकता व महत्व को स्वीकार करते हुए सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वेतन के 25 प्रतिशत धनराशि का प्रोत्साहन भत्ता दिया जाए।




कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में लिखा है कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के संगठन द्वारा लगातार दिए जा रहे ज्ञापनों व मांग पत्रों पर गम्भीरता पूर्वक विचार करना अतिआवश्यक है।



श्री अजय कुमार लल्लू ने पत्र में कहा है कि इस सदी के भीषण महामारी के संकटकाल में प्रदेश की सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी अग्रिम पंक्ति का योद्धा मानते हुए तत्काल सहायता और प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत है, ताकि सदी के भीषणतम संकटकाल में इनके योगदान को मान्यता मिल सके और यह सभी स्वस्थ्य कार्यकर्ता भरपूर ऊर्जा के साथ यह एक योद्धा की भांति इंसानी जानों को बचाने के लिये चल रहे अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका आत्मविश्वास के साथ निभा सकें।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।