मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा राज में गरीबों पर चौतरफा मार पड़ी, जनसामान्य की जिंदगी दूभर: बढ़ती मंहगाई को लेकर BJP सरकार पर बरसे अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि गरीबी तो हटी नहीं, गरीब की हालत और खराब हो गई। बल्कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की संख्या बराबर बढ़ती गई है…

भाजपा राज में गरीबों पर चौतरफा मार पड़ी, जनसामान्य की जिंदगी दूभर: बढ़ती मंहगाई को लेकर BJP सरकार पर बरसे अखिलेश
भाजपा राज में गरीबों पर चौतरफा मार पड़ी, जनसामान्य की जिंदगी दूभर: बढ़ती मंहगाई को लेकर BJP सरकार पर बरसे अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि गरीबी तो हटी नहीं, गरीब की हालत और खराब हो गई। बल्कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की संख्या बराबर बढ़ती गई है। भाजपा ने सत्ता मे आने के लिए पहली सरकारों से भी बढ़-चढ़कर वादे किए और अपने वादे भूलने में देर नहीं की। गरीब पर भाजपा राज में चौतरफा मार पड़ी है। 



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,'' भाजपाराज में आज जनसामान्य की जिंदगी दूभर हो गई है। मंहगाई की मार ने लोगों की कमर तोड़ दी हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने खाद्य पदार्थों के दामों में आग लगा दी है तो अब घरेलू ईंधन गैस के दामों में बढ़ोतरी से घरेलू अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है। महिलाओं को इससे सर्वाधिक कष्ट पहुंचा है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''जुलाई से लेकर अगस्त महीने के बीच रिफाइंड, सरसों का तेल और अरहर की दाल के दामों में 5 से 10 रूपए की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं थोक में चीनी के दाम जहां गतमाह 36 सौ रूपये प्रतिकुंटल थे अब 39 सौ रूपये प्रतिकुंटल हो गए है, इसमें और भी वृद्धि की सम्भावना है। जबसे भाजपा सरकार आई है तभी से खाने पीने की चीजों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। सरसों का अगस्त 2021 में 170 रूपये प्रति लीटर हो गया है।



उन्होंने कहा,''समझ में नहीं आता है कि घर-गृहस्थी पर चोट करके भाजपा को क्या मिल रहा है? एक ओर जहां उज्ज्वला योजना का प्रचार हो रहा है तो दूसरी ओर ऐसे हालत पैदा किए जा रहे हैं कि गरीब या मध्यम वर्गीय दुबारा गैस सिलेण्डर ही नहीं खरीद पाए। 



पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,''भाजपा सरकार डेढ़ साल पहले ही गैस पर सब्सिडी बंद कर चुकी है। पिछले वर्षों में गैस सिलेण्डर के दामों में दोगुनी से ज्यादा मूल्य वृद्धि हुई है। सब्सिडी वाले एल.पी.जी. गैस सिलेण्डर की कीमत में एक जनवरी से कुल 165 रूपए प्रति सिलेण्डर की बढ़ोत्तरी हुई है। लखनऊ में अब यह रसोई गैस सिलेण्डर 897.50 रूपए में मिल रहा है। 



उन्होंने कहा,''अर्थशास्त्रियों का कहना है कि महंगाई का दबाव फिर बन सकता है। जनता रोज-रोज की इस महंगाई से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। अब उसने ठान लिया है कि वह सन् 2022 में किसी भी हालत में भाजपा को फिर सत्ता में नहीं आने देगी। राज्य की जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है जिसने विकास को गति दी थी और जनसामान्य के जीवन को समाजवादी सरकार में सुविधाजनक बनाया था। 2022 की समाजवादी सरकार में राज्य का विकास होगा और अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।