मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बेरोजगारी के आंकड़े भयावह, हर सेक्टर को तबाह कर दिया अर्थव्यवस्था विनाशक भाजपा सरकार: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की अदूरदर्शी कुनीतियों के कारण बेरोजगारी ने भी अपना विकराल रूप दिखाया है। इस दुर्गति की दोषी है अर्थव्य…

बेरोजगारी के आंकड़े भयावह, हर सेक्टर को तबाह कर दिया अर्थव्यवस्था विनाशक भाजपा सरकार: अखिलेश
बेरोजगारी के आंकड़े भयावह, हर सेक्टर को तबाह कर दिया अर्थव्यवस्था विनाशक भाजपा सरकार: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की अदूरदर्शी कुनीतियों के कारण बेरोजगारी ने भी अपना विकराल रूप दिखाया है। इस दुर्गति की दोषी है अर्थव्यवस्था विनाशक भाजपा सरकार। इस बेकारी ने जहां हजारों युवाओं का भविष्य अंधेरा कर दिया है वहीं हर साल लाखों नौकरियां देने के मुख्यमंत्री जी के दावे का झूठ भी सामने ला दिया है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आर्थिक मंदी के कारण बेरोजगारी की स्थिति और ज्यादा विस्फोटक हो सकती है। 



अखिलेश यादव ने कहा,'' हर साल लाखों को रोजगार का दावा करते भाजपा मुख्यमंत्री थकते नहीं परन्तु सच्चाई यह है कि शिक्षकों की भर्ती हो या डॉक्टरों की अथवा विभागीय रिक्तियों की हर जगह रुकावटें दिखती हैं। वर्ष 2016 में समाजवादी सरकार में दारोगा भर्ती निकली थी, चयन हुआ और प्रशिक्षण भी दिलाया गया लेकिन अभी तक उनको न तो ज्वाइनिंग मिली हैं और नहीं उनको सैलरी मिली है।



अखिलेश ने कहा,''भाजपा सरकार ने इसी तरह इन्वेस्टमेंट मीट का खूब प्रचार किया नए रोजगार के दावे किए गए, बड़े-बड़े विज्ञापन छपे, कई एमओयू हुए पर जमीन पर एक भी उद्योग नहीं लगा। समाजवादी सरकार के समय जो आईटी हब बना, अमूल प्लांट लगा, सैमसंग आया, आज भी उन्हें ही दिखाकर मुख्यमंत्री जी अपनी पीठ थपथपा लेते हैं। 



भाजपा सरकार में न मेडिकल कॉलेज बने, न एम्स चालू हो पाए और नहीं नए विश्वविद्यालय बने। इसी का नतीजा है कि नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट में यूपी का प्रदर्शन हर क्षेत्र में निचले पायदान पर दिखाया गया है।  सचमुच बेरोजगारी के आंकड़े दिल दहलाने वाले हैं। अप्रैल 2020 में 12 करोड़ से अधिक लोगों की नौकरी गई। 30 मई को समाप्त सप्ताह में बेकारी दर 17.88 फीसदी पर पहुंच गई। शहरी बेरोजगारी में 10.8 फीसदी वृद्धि हुई। कोरोना काल में लॉकडाउन में कई कम्पनियां बंद रही। जिनकी नौकरियां छूट गई हैं उन्हें दोबारा मुश्किल से रोजगार मिलेगा।



अखिलेश ने कहा,''भाजपा वस्तुतः बड़े व्यापारियों की पार्टी है। इस वजह से छोटे कारोबारियों और दुकानदारों की हालत खराब है। वे ही स्थानीय स्तर पर रोजगार देते हैं। भाजपा सरकार ने कोई राहत न देकर उन्हें भी आर्थिक तंगी में फंसा दिया है। भाजपा सरकार के रहते जनकल्याण का कोई काम नहीं हो पाएगा। जनता को राहत और बेकारों को काम तभी मिलेगा जब 2022 प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।