मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शासन-प्रशासन की मिलीभगत से ही पनप रहे है काले धंधे, हर सांस की भाजपा राज में हो रही है नीलामी: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में सत्ता संरक्षित कालाबाजारी और मंहगाई से भाजपा राज में लोगों की जिंदगी नरक बन गई है। प्र…

शासन-प्रशासन की मिलीभगत से ही पनप रहे है काले धंधे, हर सांस की भाजपा राज में हो रही है नीलामी: अखिलेश
शासन-प्रशासन की मिलीभगत से ही पनप रहे है काले धंधे, हर सांस की भाजपा राज में हो रही है नीलामी: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में सत्ता संरक्षित कालाबाजारी और मंहगाई से भाजपा राज में लोगों की जिंदगी नरक बन गई है। प्रदेश की बदहाली को झूठे आंकड़ों की बाजीगरी से छुपाया जा रहा है। मौतों का सच भी उसे नहीं दिख रहा है। उल्टे भाजपा नेतृत्व द्वारा सरकार को आगाह करने वाले विपक्षी नेताओं को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा ने नैतिकता और लोकलाज सबको तिलांजलि दे दी है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा सरकार शायद यह समझती है कि जनता को अपनी आंखो से जो सच दिख रहा है उस पर वह झूठ फरेब का पर्दा डाल देगी। मीडिया ऑक्सीजन की कालाबाजारी, दवाओं और इंजेक्शनो में भयंकर मुनाफाखोरी और अस्पतालों में लूट की सच्चाई रोज ही दिखा रही है। इस पर रोक लगाने के सरकारी बयान सिर्फ बहकाने के लिए दिए जाते है। सच तो यह है कि शासन-प्रशासन की मिलीभगत से ही काले धंधे पनप रहे है। हर सांस की भाजपा राज में नीलामी हो रही है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''जनता को त्रस्त करने के लिए ही सरकारी तौर पर डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए है, जीवनदायिनी ऑक्सीजन सिलेंडर पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर 50 रूपए महंगा कर दिया है।



उन्होंने कहा,''गरीब, बेबस और मजबूर जनता से लूट की खुली छूट भाजपा सरकार ने दे रखी है। बाजार में खाद्य पदार्थों, फल सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। रोज की कमाई से पेट भरने वालों को नमक रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। खुद मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर में जनता मुनाफाखोरो और चोरों से त्रस्त है। हर तरफ हाहाकार है। विगत चार वर्षो में भाजपा शासन में नकली-जहरीली शराब का कारोबार खूब पनपा है। इससे सैकड़ों की जान जा चुकी है। इन मौतों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''कितने दुःख और शोक की बात है कि सांसों के आपातकाल में भी शासन, प्रशासन और शराब माफिया का सिंडीकेट खुलेआम जहरीली शराब बिकवा रहा है।



उन्होंने कहा,''भाजपा सरकार के प्रवक्ताओं का बस एक ही एजेण्डा है कि समाजवादी पार्टी के सुझावों को दर किनार कर कोरोना नियंत्रण करने की बजाय समाजवादी पार्टी के विरुद्ध अनाप शनाप आरोप लगाना जारी रखना है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''लोकतंत्र में सत्तापक्ष से कम महत्व की भूमिका विपक्ष की नहीं होती है। सरकार की कमियों को इंगित करने पर विपक्ष के प्रति द्वेषपूर्ण व्यवहार एवं कुप्रचार करना अलोकतांत्रिक और अनैतिक है। हकीकत से मुंह चुराकर भाजपा सरकार कब तक लोगों को धोखा देगी? जनता भाजपा वालों से कह रही है कि जितनी गलतियां करना चाहो कर लो, जितनी आफत ढाना हो ढा लो, सन 2022 में जनता इस बार कोई गलती नहीं करेगी।

                          



                                                                                

                                                        

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।