मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अखिलेश ने भाजपा को बताया ‘मनी फेस्टो‘ वाली पार्टी , कहा -युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में, महिलाओं की असुरक्षा में, फर्जी एनकाउण्टरों में, हिरासत में मौतों के मामले में नम्बर वन है भाजपा सरकार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। जनता में भाजपा सरकार से बहुत नाराजगी है। भाजपा को इस बार प्रत्याश…

अखिलेश ने भाजपा को बताया ‘मनी फेस्टो‘ वाली पार्टी , कहा -युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में, महिलाओं की असुरक्षा में, फर्जी एनकाउण्टरों में, हिरासत में मौतों के मामले में नम्बर वन है भाजपा सरकार
अखिलेश ने भाजपा को बताया ‘मनी फेस्टो‘ वाली पार्टी , कहा -युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में, महिलाओं की असुरक्षा में, फर्जी एनकाउण्टरों में, हिरासत में मौतों के मामले में नम्बर वन है भाजपा सरकार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। जनता में भाजपा सरकार से बहुत नाराजगी है। भाजपा को इस बार प्रत्याशी ढ़ूंढे नहीं मिलेंगे। जनता में इतनी नाराजगी है कि हो सकता है समाजवादी पार्टी 350 के बजाए 400 सीटें जीत जाए। उन्होंने कहा कि जनता को कंफ्यूज करते-करते भाजपा खुद कंफ्यूज हो चुकी है। तभी अपनी पार्टी में अपराधियों का स्वागत कर रही है और जिस जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया था उसी के जासूसी कर रही है।



अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी कार्यालय से जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल यात्रा पर निकलने से पूर्व मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा जनेश्वर मिश्र जी पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। आज उनके जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी मंहगाई, बेरोजगारी और कृषि के नए कानूनों के विरूद्ध सड़क पर उतरी है। हजारों साइकिल यात्री प्रातः से ही सड़कों पर समाजवादी पार्टी का झण्डा लिए दिखाई देने लगे थे। पूर्व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कन्नौज में हरी झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।



यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पर जब संकट आता था तब श्री जनेश्वर मिश्र जी बड़ी ही मजबूती से पार्टी के साथ खड़े हो जाते थे। उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क में श्री जनेश्वर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांसुमन अर्पित किए।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विज्ञापनों में नम्बर वन है, वह कुपोषण, गंगा किनारे लाशों को लकड़ी न देने में, गंगा में लाश बहाने में, दफन लाशों का कफन उतारने में, चिताओं को जलाने में नम्बर वन है। रेत में लाशें दबाने में, दवा की कालाबाजारी में, बिना इलाज मौते होने में नम्बर वन है। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में, महिलाओं की असुरक्षा में, फर्जी एनकाउण्टरों में, हिरासत में मौतों के मामले में नम्बर वन है। शिक्षक, अभ्यर्थियों, को पीटने में नम्बर वन, 16 सौ शिक्षकों को मौत के मुहाने में भेजने में नम्बर वन है। माननीय न्यायालय के आदेश न मानने में नम्बर वन है। अस्पतालों में बेड न दे पाने, ऑक्सीजन की कालाबाजारी में नम्बर वन है भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किए कि उनकी आय दुगनी हो जाएगी। अपने वादों से पलटने में नम्बर वन है।



यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। अब चुनाव आ रहा है तो वह पिछड़ों, दलितों के सम्बंध में झूठी घोषणाएं कर रही है, पर अब कोई उस पर भरोसा नहीं करता है। भाजपा ने पूरे साढ़े चार साल बर्बाद कर दिये। जनता बेबस रही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री जी को लैपटॉप नहीं चलाना आता है वैसे ही उन्हें डी.एन.ए. के बारे में भी कुछ पता नहीं होगा। 



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कामों के नाम बदल करके उद्घाटन कर रहे हैं, खुद कोई काम नहीं किया। भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न हुआ है। मिर्जापुर में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपना मेनिफेस्टो (चुनाव घोषणा-पत्र) लागू कर दिया है जबकि अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया है। वह ‘मनी फेस्टो‘ वाली पार्टी हो गई है। भाजपा में काम की संस्कृति ही नहीं है। वे समाजवादी पार्टी के कामों का ही उद्घाटन कर रहे है। हमारे छोड़े कामों का ही फीता काट रहे हैं।



 पत्रकार वार्ता के प्रारम्भ में अखिलेश यादव ने भारतीय हॉकी टीम को जीत पर बधाई दी। कोरोना संक्रमण के दौरान हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त करते हुए इस बात पर क्षोभ प्रकट किया कि बिखरे हुए दुःखी परिवारों की भाजपा सरकार ने कोई मदद नहीं की है।



इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नन्दा, पूर्व सांसद श्री उदय प्रताप सिंह, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन, राजेन्द्र चैधरी, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, आनन्द भदौरिया, रामवृक्ष यादव, सुशील दीक्षित, अनुराग भदौरिया, दीपक रंजन, मधु गुप्ता, राम सागर, विजय सिंह, अनीस राजा, डाॅ0 राम करन निर्मल, दिग्विजय सिंह देव, अरविन्द गिरि, प्रदीप यादव, मोहम्मद रेहान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।