मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

खोखले दावे करने की आदी हो गई केंद्र और यूपी सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार चाहे केन्द्र की हो या प्रदेश की, उन्हें बस खोखले दावे करने की आदत पड़ गई है। उनकी नीयत जनता को धोख…

खोखले दावे करने की आदी हो गई केंद्र और यूपी सरकार: अखिलेश यादव
खोखले दावे करने की आदी हो गई केंद्र और यूपी सरकार: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार चाहे केन्द्र की हो या प्रदेश की, उन्हें बस खोखले दावे करने की आदत पड़ गई है। उनकी नीयत जनता को धोखे में रखने और लोगों को गुमराह करने की रहती है। कहने को जुलाई में टीकाकरण का महाअभियान शुरू होना है पर हकीकत यह है कि आवश्यकतानुसार टीकों की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। प्रदेश में बड़ी संख्या में टीकाकरण केन्द्र बंद किए जा रहे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा,''राजधानी लखनऊ में शनिवार, बुधवार को टीकाकरण न होने की सरकारी सूचना है। 145 केन्द्रों पर टीकाकरण बंद हो चुका है। कलस्टर अभियान के अंतर्गत केन्द्रों में टीकाकरण नहीं हो रहा है। अन्य जिलों में भी टीकाकरण दर 40 प्रतिशत गिरावट के साथ दर्ज की गई है। युवाओं के अलावा बुजुर्गों को भी टीकाकरण के लिए इधर-उधर मारे-मारे भटकना पड़ रहा है।



उन्होंने कहा,'' टीकाकरण को लेकर रोज नया झूठा प्रचार, खोखले दावे और बदलती नीतियों से टीके की किल्लत तो हो ही रही है इससे भाजपा सरकार के बदइंतजामों की पोल भी खुल गई है। देश की राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में टीके की भारी कमी से लोग परेशान धूम रहे हैं। 



अखिलेश ने कहा,'' प्राप्त सूचनाओं के अनुसार बाराबंकी में वैक्सीन संकट गहराता जा रहा है। बदायूं में टीकाकरण की रफ्तार थमी है तो औरैया में टीके पर विराम लग गया है। आगरा में बूथों पर वैक्सीन खत्म, अब नहीं लग सकेगा टीका। झांसी में 33 टीकाकरण केंद्रों पर ताले लटके। वाराणसी और कानपुर में भी अफरा-तफरी का माहौल है।




उन्होंने कहा,''सच तो यह है कि भाजपा सरकार वादों को झुठलाने और काम के शुरूआत का हो-हल्ला मचाने के बाद उसे अधूरा छोड़ देने के मामलों में कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। लोग उसकी सच्चाई से भलीभांति वाकिफ हो चले हैं। भाजपा के सत्ता से बाहर जाने के कुछ ही दिन बचे हैं। सन्2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार और समाजवादी पार्टी की जीत के साथ लोगों के अच्छे दिन जल्दी ही आने वाले हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।