गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ पहल द्वारा रघुबीर बाल मंदिर की बालिकाओं के घोष (बैंड) के साथ सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।
यह रैली डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन नीलू सिंह धाकरे द्वारा दिए गए मंथली गोल्स के तहत आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 311 की डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी ज्योति मित्तल और विशिष्ट अतिथि डॉ. दिव्या लहरी होंगी।
रैली का नेतृत्व संयोजिका नीता वार्ष्णेय और मनीषा गुप्ता करेंगी।
डॉ. पुनीता गर्ग (शिवा नर्सिंग होम) बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और निदान के बारे में जानकारी देंगी।
रैली रघुबीर बाल मंदिर स्कूल से शुरू होकर जनकपुरी पानी की टंकी, मैरिस रोड, सेंटर पॉइंट, समद रोड होते हुए समाप्त होगी।
कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं को सेनेटरी पैड और अल्पाहार प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।