मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीखें घोषित

जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव के लिये तारीख निर्धारित की गई15 जून से 3 जुलाई के बीच होंगे चुनाव लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिये चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है| इसकी अधि…

उत्तर प्रदेश: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीखें घोषित
उत्तर प्रदेश: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीखें घोषित | फ़ोटो: TVL News

जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव के लिये तारीख निर्धारित की गई

15 जून से 3 जुलाई के बीच होंगे चुनाव 



लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिये चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है| इसकी अधिसूचना आज पंचायती राज विभाग ने जारी कर दी| उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने बताया कि,''जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 15 जून से 3 जुलाई के बीच होगा|राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कार्यक्रम जारी किया जाएगा|



जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए वोटिंग 15 जून से 3 जुलाई के बीच होगी। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम पिछले महीने मई को घोषित हो चुके हैं, लेकिन अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की तारीख घोषित नहीं हो सकी थी। इस चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुखों के चुनाव कराए जाएंगे।



जिला पंचायत अध्यक्ष के कुल पद 75 हैं| अनुसूचित जाति के लिए 16 पद आरक्षित हैं, जिनमे 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं| इसी तरह पिछड़ी जाति के लिए 20 पद आरक्षित हैं जिनमे 7 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं| महिलाओं के लिए 25 पद आरक्षित हैं| जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 27 पद अनारक्षित हैं| इन पदों पर कुल 3050 चुने हुए जिला पंचायत सदस्य अपने में से ही किसी एक को अध्यक्ष चुनेंगे| यह चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है, इसलिए राजनीतिक दलों में सियासी गुणा-भाग जारी है|




बात ब्लॉक प्रमुख पद की करें तो कुल 826 पद हैं| इस चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुखों के चुनाव कराए जाएंगे। कुल 75852 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं| ब्लॉक प्रमुख के 826 पदों में से अनुसूचित जन जाति के लिए 5, अनुसूचित जाति के लिए 171, पिछड़ी जाति के लिए 223 पद आरक्षित हैं|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।