मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : होली खेली तो लाशें बिछा देंगे.यूपी के इस शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

बरेली जिले में होली के त्योहार पर एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। होली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए योजना बनाने बारादरी थाने के हजियापुर में एकत्र हुए लोगों पर दूसरे समुदाय के…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : होली खेली तो लाशें बिछा देंगे.यूपी के इस शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : होली खेली तो लाशें बिछा देंगे.यूपी के इस शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश | फ़ोटो: TVL News

बरेली जिले में होली के त्योहार पर एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। होली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए योजना बनाने बारादरी थाने के हजियापुर में एकत्र हुए लोगों पर दूसरे समुदाय के युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने धमकी दी कि अगर इस बार होली मनाई तो लाशें बिछा दी जाएंगी। मामला दो समुदायों के होने के चलते पूरे इलाके में तनाच की स्‍थिति है। पुलिस ने तहरीर के बाद 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है और छानबीन कर रही है। एहतियातन इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है।


आपको बता दें कि बरेली के बारादरी थाने का मोहल्ला हजियापुर मिश्रित आबादी होने के चलते काफी संवेदनशील श्रेणी में आता है। यहां के रहने वाले लक्ष्मण, मुन्ना, शनि और आकाश ने बताया कि शाम के समय वे लोग होली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना बना रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के अयान, सलमान, अमन, रेहान, भूरा, आलम समेत कई अन्य लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सभी को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि होली मनाई तो लाशें बिछा दी जाएंगी।


होली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश


हिन्दू पक्ष के लोगों का कहना है कि मुस्लिम पक्ष के लोग होली से पहले माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। चौकाने वाली बात ये कि पुलिस ने शांति भंग में आरोपियों के चालान कर अपना पल्ला झाड़ लिया, जबकि हिन्दू पक्ष में काफी रोष देखने को मिल रहा है। वहीं क्षेत्र के पार्षद पति इस मामले को शराबियों से जुड़ा हुआ बता रहे हैं।


हालांकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चूंकि मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस सतर्क है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। यह इलाका पहले भी सांप्रदायिक तनाव का गवाह बन चुका है। सावन के दौरान जोगी नवादा में विवाद के चलते पथराव और फायरिंग तक की घटनाएं हुई थीं। उस समय पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब होली से पहले एक और विवाद सामने आने से प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।