मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मायावती का CM योगी पर निशाना, बोली- अतः नए DGP और अन्य सरकारी मशीनरी को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से काम करने दें BJP

लखनऊ: कानून एवं व्यवस्था को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा पर हमला बोला है| साथ ही मायावती ने योगी सरकार से नए डीजीपी मुकुल गोयल व अन्य सरकारी तंत्र को स्वतंत्रता व निष्पक्ष…

मायावती का CM योगी पर निशाना, बोली- अतः नए DGP और अन्य सरकारी मशीनरी को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से काम करने दें BJP
मायावती का CM योगी पर निशाना, बोली- अतः नए DGP और अन्य सरकारी मशीनरी को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से काम करने दें BJP | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  कानून एवं व्यवस्था को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा पर हमला बोला है| साथ ही मायावती ने योगी सरकार से नए डीजीपी मुकुल गोयल व अन्य सरकारी तंत्र को स्वतंत्रता व निष्पक्षता से काम करने देने की माँग की।



मायावती ने कहा,'' जैसाकि सर्वविदित है कि यूपी में चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार रही हो या सपा की अथवा वर्तमान में भाजपा की, पुलिस व सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम नहीं करने देने व इनका घोर दुरुपयोग करने के कारण ये सभी सरकारें यहाँ की जनता को कानून का राज देने में अति-विफल रही हैं।



मायावती ने कहा,'जबकि बीएसपी के शासनकाल में कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम करने की छूट दी गई तथा कानून तोड़ने पर पार्टी के एमपी को भी जेल भेजा गया। अतः भाजपा नए डीजीपी व अन्य सरकारी तंत्र को स्वतंत्रता व निष्पक्षता से काम करने दे बीएसपी की माँग।



वही, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,'' आशा है उप्र में पुलिस का नया नेतृत्व अपनी प्रतिबद्धता जनता के प्रति दिखाएगा और अब तक के भाजपा काल में पुलिस के द्वारा जिस प्रकार की नाइंसाफ़ी आम जनता तथा विपक्ष के ख़िलाफ़ झूठे मुक़दमों के रूप में हुई है, उस प्रथा को ख़त्म करेगा। पुलिस जनता के विश्वास का प्रतीक होनी चाहिए।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।