लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने CM योगी पर निशाना साधा है| बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा कि,''भाजपा बाढ़ की आड़ में भी घिनौनी राजनीति कर रही है। केवल हवाई दौरा करने से बाढ़ पीड़ितों की समस्या हल होने वाली नहीं है|
मायावती ने कहा कि,''जब से उत्तर प्रदेश में बीएसपी के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग के कार्यक्रम हो रहे हैं, तब से भाजपा को काफी बौखलाहट हो रही है। भाजपा बाढ़ की आड़ में भी घिनौनी राजनीति कर रही है। केवल हवाई दौरा करने से बाढ़ पीड़ितों की समस्या हल होने वाली नहीं है|
मायावती ने कहा कि,''भाजपा ने आज से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है, बेहतर होता अगर पार्टी अपनी इस यात्रा को बाढ़ पीड़ित मदद यात्रा के रूप में निकालती। कोरोना के दौरान भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में सरकार कोरोना नियमों को कितना निभा पाएगी, ये देखने की बात है|
मायावती ने कहा कि,''बीजेपी द्वारा ट्विटर पर फर्क साफ है पोस्टर में बीएसपी पर बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के बजाय जातिवादी सम्मेलन करने में व्यस्त टिप्पणी घोर अनुचित व इनकी बौखलाहट व जातिवादी सोच का प्रतीक।यूपी के सीएम द्वारा बाढ़ क्षेत्र का दौरा जनता पर एहसान नहीं बल्कि उनकी जिम्मेदारी जबकि राहत गायब।
इसी प्रकार, बीएसपी के प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी की यूपी के जिलों-जिलों में अपार सफलता से बौखला कर पहले इसे रोकने का सरकारी प्रयास और अब इसे ’जातिवादी सम्मेलन’ कहना बीजेपी की गलत सोच व समझ को ही प्रदर्शित करता है, यह अति-निन्दनीय।