मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बहुचर्चित पेगासस जासूसी कांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान ले और अपनी निगरानी में कराए जांच: मायावती की मांग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पेगासस जासूसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर अपनी निगरानी में मामले क…

बहुचर्चित पेगासस जासूसी कांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान ले और अपनी निगरानी में कराए जांच: मायावती की मांग
बहुचर्चित पेगासस जासूसी कांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान ले और अपनी निगरानी में कराए जांच: मायावती की मांग | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पेगासस जासूसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर अपनी निगरानी में मामले की जांच कराए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके|



 मायावती ने कहा कि पेगासस जासूसी कांड काफी गरमा र??ा है, फिर भी केन्द्र इस मुद्दे की जांच कराने को तैयार नहीं है। ऐसे में बीएसपी सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करती है कि इस मामले में संज्ञान लेकर इसकी जांच अपनी निगरानी में कराए ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।


बीएसपी प्रमुख मायावती ने गुरुवार 29 जुलाई को ट्वीट करते हुए लिखा कि,'संसद का चालू मानसून सत्र देश, जनहित व किसानों आदि के अति-जरूरी मुद्दों पर सरकार व विपक्ष के बीच अविश्वास व भारी टकराव के कारण यह सत्र सही से चल नहीं पा रहा है। पेगासस जासूसी काण्ड भी काफी गरमा रहा है, फिर भी केन्द्र इस मुद्दे की जाँच कराने को तैयार नहीं। देश चिन्तित।



मायावती ने कहा कि, ऐसे में बीएसपी माननीय सुप्रीम कोर्ट से यह अनुरोध करती है कि वह देश में इस बहुचर्चित पेगासस जासूसी काण्ड के मामले में खुद ही संज्ञान लेकर इसकी जाँच अपनी निगरानी में कराये ताकि इसको लेकर सच्चाई जनता के सामने आ सके। 



बता दें कि 19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है लेकिन एक दिन भी संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई है| संसद के दोनों सदनों में पेगासस जासूसी कांड और तीनों कृषि कानूनों समेत कई मुद्दों पर रोज हंगामा हो रहा है| बुधवार को भी हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी थी|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।