मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

CM योगी का सख्त एक्शन! पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के MD को किया निलंबित

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर रहे।. जहां उनका सख्त तेवर देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने जहां विकास कार्यों का जायजा लिया तो वहीं पुर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्य में लापरवा…

CM योगी का सख्त एक्शन! पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के MD को किया निलंबित
CM योगी का सख्त एक्शन! पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के MD को किया निलंबित | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर रहे।. जहां उनका सख्त तेवर देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने जहां विकास कार्यों का जायजा लिया तो वहीं पुर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्य में लापरवाही पर एमडी सरोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. मामला यहीं नहीं रुका, मुख्यमंत्री योगी ने जल निगम के चीफ इंजीनियर और नगर आयुक्त को भी हालात में सुधार करने के सख्त निर्देश दिये हैं.



मुख्यमंत्री वाराणसी के विकास कार्यों को हमेशा गम्भीरता से लेते हैं. यही कारण है कि वो अक्सर ही वाराणसी का दौरा करने आ जाते हैं और खुद विकास कार्यों का समीक्षा बैठक कर जायजा लेते हैं. इसके साथ ही वह खुद योजनाओं का जायजा लेने के लिए मौके पर जाते हैं. हर बार की तरह इस बार भी सीएम योगी वाराणसी दौरे पर विकास कार्यों का जायजा ले रहे थे, लेकिन इस दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सरोज कुमार बैठक में नदारद रहे, जिसके कारण उनके ऊपर कार्यवाही की गई.



कार्रवाई का सबसे बड़ा कारण बैठक में अनुपस्थिति नहीं रहना था, बल्कि वाराणसी में इन दिनों बिजली कटौती अपने चरम पर है. लगातार बिजली के पोल फॉल्ट शहर में जारी है, जिससे घंटों की कटौती की जा रही है. इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी थी. इसी को लेकर के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सरोज कुमार को बैठक में बुलाया गया था, लेकिन जब वह बैठक में नहीं आए तो उन्हें मुख्यमंत्री ने निलंबित कर दिया.



मुख्यमंत्री का सख्त तेवर यहीं नहीं रुका, गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश में पूरा बनारस जलमग्न हो गया था. इस मुख्यमंत्री ने जल निगम के चीफ इंजीनियर के साथ ही नगर निगम के आयुक्त को भी शख्त निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो उनके ऊपर भी गाज गिर सकती है.।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।