मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : PM मोदी त्रिवेणी संगम में आज लगायेंगे आस्था की डुबकी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ के अवसर बुधवार को गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगायेंगे।पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रयागराज के बमरौली हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहा…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : PM मोदी त्रिवेणी संगम में आज लगायेंगे आस्था की डुबकी
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : PM मोदी त्रिवेणी संगम में आज लगायेंगे आस्था की डुबकी | फ़ोटो: TVL News


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ के अवसर बुधवार को गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगायेंगे।


पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रयागराज के बमरौली हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहां से वह हेलीकाप्टर के जरिये अरैल स्थित डीपीएस के हेलीपैड पर उतरेंगे। प्रधानमंत्री करीब 11.10 बजे अरैल घाट पहुंचेंगे और निषादराज क्रूज से संगम नोज पहुंचेंगे।


संगम स्नान के बाद प्रधानमंत्री लेटे हनुमान जी और अक्षयवट का दर्शन पूजन करेंगे। इस दौरान उनके अखाड़ों के प्रमुख और संतों से मुलाकात की संभावना है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं।


प्रधानमंत्री इससे पहले 2019 में 24 फरवरी को कुंभ के मौके पर यहां आये थे और स्नान ध्यान के बाद उन्होने सफाई कर्मियों के पांव पखारे थे।


मोदी पिछले साल 13 दिसंबर को प्रयागराज आये थे और 5500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओ का उदघाटन किया था। इस बीच महाकुंभ में आज भी लाखों श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर स्नान किया।


अधिकृत जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे तक 37 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके थे



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।