लखनऊ: महंगाई, बेरोजगारी किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज यानी मंगलवार को CM योगी को घेरा है| CM योगी पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कई सवाल पूछे और कहा, जब लोग पीड़ा मे होते हैं तब सरकार सोती रहती है और सदन में मुख्यमंत्री जी सोते रहते हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, कोरोना की दूसरी लहर में हुई दिक्कतें उप्र के सबसे बड़े मुद्दे हैं।
सवाल पूछते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,''प्रदेश की जनता भी इन मुद्दों पर सरकार से सुनना चाहती है कि,'''
-आखिर महंगाई कब कम होगी?
-आखिर युवाओं को प्रदेश में खाली पड़े लाखों पदों पर भर्ती कब मिलेगी?
-नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं को आखिर कब नियुक्ति दी जाएगी?
-आखिर कब सरकार ऑक्सीजन, दवाई एवं अस्पतालों में बेड की कमी के चलते कोरोना की दूसरी लहर में मारे गए लोगों के परिजनों से माफी मांगेगी?
-कब किसानों को गन्ने का बकाया का भुगतान मिलेगा?
-कब किसानों के पूरे धान की समर्थन मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित होगी?
प्रियंका गांधी ने कहा,'सरकार न इन सवालों को सड़क पर उठने देना चाहती है और न सदन में इन पर चर्चा चाहती है। जब लोग पीड़ा मे होते हैं तब सरकार सोती रहती है और सदन में मुख्यमंत्री जी सोते रहते हैं।