हरदोई एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोर्ट मैरिज करने आई युवती ने होने वाले दूल्हे को तगड़ा झटका दिया।
दरअसल उसने बहाने से तीन लाख के जेवर लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो गआ। जब काफी ढूंढने के बाद युवती का नहीं मिली
तो युवक को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। उसने थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाई है। ये मामला सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज का है।
यहां रहने वाला नीरज अविवाहित है। इसी का फायदा उठाकर लुटेरों गिरोह ने झांसे में लिया और एक युवती को दिखाया फिर उसके साथ उसकी शादी की बात तय कर दी।
हां कोर्ट मैरिज के लिए आई दुल्हन ज्वैलरी लेकर नौ-दो-ग्यारह हो गई. दरअसल, दूल्हे ने शादी से पहले दुल्हन को करीब 3 लाख रुपये की ज्वैलरी पहना दी.
उसे लगा शादी तो होने ही जा रही है, लेकिन ज्वैलरी पहनने के कुछ देर बाद ही दुल्हन कोर्ट परिसर से अपने परिवार वालों के साथ भाग गई.
पीड़ित ने घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तब दुल्हन और उसके परिजन गायब हो चुके थे. सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है.