मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : स्वर्ण व्यापारी के हत्या आरोपी को एसओजी सर्विलांस थाना गोल्हौरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यापारी प्रभंजन कुमार की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी । उसके सम्बन्ध में थाना गोल्हौरा पर मु0अ0सं0 36/2025 अंतर्गत धारा 103(1),309(6),3(5) बी0एन0एस0 पंज…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : स्वर्ण व्यापारी के हत्या आरोपी को एसओजी सर्विलांस थाना गोल्हौरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : स्वर्ण व्यापारी के हत्या आरोपी को एसओजी सर्विलांस थाना गोल्हौरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News


गोल्हौरा थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यापारी प्रभंजन कुमार की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी । उसके सम्बन्ध में थाना गोल्हौरा पर मु0अ0सं0 36/2025 अंतर्गत धारा 103(1),309(6),3(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था । डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु विशेष पुलिस टीम (थाना गोल्हौरा पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम) का गठन किया गया था । सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व सुभेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी इटवा व सुजीत राय, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देशन में गठित टीम द्वारा दिनांक 12/13-04-2025 की रात्रि में नीबियहवा कोल्हुई मुख्य मार्ग पर वाहनों की चेकिंग में जरिए मुखबिर सूचना पर कि गोल्हौरा में स्वर्ण व्यवसायी की लूट/हत्या से सम्बन्धित कुछ संदिग्ध व्यक्ति कोल्हुई बुजुर्ग के रास्ते आ रहे हैं । इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति तेज गति से आते हुए दिखाई दिए जिन्हें रोका गया तो वह मोटरसाइकिल घुमाकर भागना चाहे जिसके कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी । मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर उन तीनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया, जो थानाध्यक्ष गोल्हौरा द्वारा पहनी हुई बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगा और वह बाल बाल बच गए । आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा भी फायर किया गया जिसमें 03 व्यक्ति घायल होकर गिर पड़ें मौके पर पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया । घायल व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम संतोष गौड़, दुसरे ने रोहन चौहान व तीसरे ने अपना नाम किशन उर्फ कृष्णा बताया । घायलों को तत्काल चिकित्सीय उपचार हेतु पीएससी बांसी ले जाया गया । घटना के सम्बन्ध में थाना गोल्हौरा पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने में मु0अ0सं0 37/2025 व धारा 3(5), 109(1), BNS व 3/25, 5/27(1) आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । इन अभियुक्तों से पुछ ताछ व साक्ष्य संकलन से घटना में सम्मिलित दो अन्य अभियुक्त राजू शर्मा (रेकी करना) , कन्हैया श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भी चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया गया ।


*बरामदगी का विवरण-*


01.एक अदद पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिंदा व दो अदद खोखा कारतुस बरामद घटना में प्रयुक्त ।


02.दो अदद देशी तमन्चा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद ।


03. तीन जोड़ा सफेद धातु का पायल, 44 अदद सफेद धातु का बिच्छुवा, 7 अदद ताबिज व एक अदद अंगूठी सफेद धातु तथा कुल ₹1500/-


04.दो अदद मोटर साइकिल बरामद ।


05.जेवरात रखने के छोटे पर्श जिस पर प्रभंजन ज्वेलर्स छपा हुवा है बरामद ।


06.एक अदद डायरी प्रभंजन (मृतक)


07.एक अदद रशीद बुकलेट प्रभंजन की बरामद ।


08.पांच अदद मोबाइल बरामद ।


01.सतीश गौड़ पुत्र शिवदीन गौड़ निवासी ग्राम व थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर ।


02.रोहन चौहान पुत्र छोटे लाल चौहाना निवासी अजगरा थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर ।


03.कृष्णा उर्फ किशन पुत्र निबर निवासी जिम्हरिया थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।


04.राजू शर्मा पुत्र तारकेश्वर शर्मा निवासी ग्राम व थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर ।


05.कन्हैया श्रीवास्तव पुत्र आशीष श्रीवास्तव निवासी ग्राम व थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर ।


*पूछ-ताछ का विवरण -*


पूछताछ में बताये कि हमलोगो ने दिनांक 11.04.2025 को स्वर्ण व्यवसायी से लूट के दौरान हत्या कर दी गयी थी । गहनता से पुछ ताछ किया गया तो अभियुक्त सतीश गौड़ ने बताया कि अगले महीनें मेरी बहन की शादी है जिसमें मुझे पैसों की बहुत जरुरत थी तथा राजू उर्फ कृष्णा के पिता की भी मृत्यु कुछ दिनों पहले हो गयी थी जिससे राजू को भी पैसों की बहुत जरुरत थी इसलिए मैं एक स्वर्ण व्यवसायी प्रभंजन निवासी रमटिकरा को लूटने की प्लानिंग करने लगा तथा उसकी रेकी करने में राजू को लगा दिया उसके बाद दिनांक 11.04.2025 को मैं अपने 03 अन्य दोस्तों रोहन, किशन उर्फ कृष्णा, कन्हैया को स्वर्ण व्यवसायी को लूटने के लिए बुला लिया था और उनको भी मोटा हिस्सा देने को कहकर घटना के लिये तैयार किया था । घटना वाले दिन हम चारो लोग स्वर्ण व्यवसायी प्रभंजन के घर जाने वाले रास्ते पर दो मोटरसाइकिल से उसका इंतजार कर रहे थे ज्योंही राजू द्वारा रेकी कर के बताया कि स्वर्ण व्यवसायी प्रभंजन घर के लिये जा रहा है हम चारों लोग अपने मुह पर गमछा बांधकर उसका पीछा करके उसे रास्ते में रोक कर गहने छिनने का प्रयास करने लगे तभी उसका भाई व प्रभंजन दोनों हमलोगों से हाथा पायी करने लगे । पकड़े जाने के डर से रोहन न एक गोली पहले हवा में चलायी लेकिन उसके बाद भी वे लोग लड़ते रहे फिर रोहन ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी । उसके बाद प्रभंजन के डिग्गी से उसका सोने-चांदी से भरा बैग लेकर भाग गये । सतीश स्वर्ण व्यवसायी प्रभंजन को पहले से ही जानता था कि वह सोने चांदी का गहना लेकर आता जाता है । हमलोगों को डर था कि कहीं पुलिस हमलोगो को पकड़ ना ले इसलिये हमलोग लूट का माल बेचने व अवैध हथियार छिपाने के लिये जा रहे थे कि आपलोगों द्वारा पकड़े जाने के डर से फायर कर दिया गया ।  

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*


01.थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह जनपद सिद्धार्थनगर ।


02.उ0नि0 जीवन त्रिपाठी एसओजी प्रभारी जनपद सिद्धार्थनगर ।


03.उ0नि0 दिनेश सरोज सर्विलांस प्रभारी मय टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।


04.उ0नि0 रणविजय सिंह, राकेश कुमार थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर ।


05.मु0आ0 राजीव शुक्ला, आशुतोष धऱ दूबे, दिलीप कुमार, आरक्षी वीरेन्द्र तिवारी, रोहित चौहान, जनार्दन प्रजापति, सत्येन्द्र कुमार यादव, छविराज यादव एस0ओ0जी0 जनपद सिद्धार्थनगर ।


06.मु0आ0 विनोद कुमार, जयसिंह चौरसिया, आरक्षी तेजबहादुर यादव, रणविजय यादव  थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।