मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

योगी सरकार ने यूपी को समस्याओं में उलझा दिया है, यह चुनाव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है: अखिलेश यादव

लखनऊ: UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Date: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। भाजपा की विदा…

योगी सरकार ने यूपी को समस्याओं में उलझा दिया है, यह चुनाव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है: अखिलेश यादव
योगी सरकार ने यूपी को समस्याओं में उलझा दिया है, यह चुनाव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Date: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। भाजपा की विदाई और समाजवादी पार्टी को सत्ता सौंपने का राज्य के मतदाताओं ने निर्णय कर लिया है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र पर हमला जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। 10 मार्च 2022 को लोकतंत्र के पक्ष में परिणाम आ जाएगा। 



अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा जनता ने स्वयं चुनाव लड़ने का इरादा कर लिया है। यह चुनाव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है।



यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को समस्याओं में उलझा दिया है। भाजपा राज में किसानों को कुचल कर मार दिया, नौजवानों पर लाठियां बरसाईं और नौकरी-रोजगार छीना है। किसानों को धोखा दिया। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। किसान की आय दुगुनी तो नहीं हुई। उसकी कमाई आधी और महंगाई दुगनी हो गई है। भाजपा ने गरीब की जेब काटी और अमीर की तिजोरी भरी। इसीलिए जनता भाजपा के विधायकों-सा???सदों को गांव में नहीं घुसने दे रही है, जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को ऑक्सीजन तक नहीं दे पाई। कोरोना काल में दवा और बेड की व्यवस्था नहीं कर पाई। सड़कों पर सांड छोड़ दिया है, जो लोगों को घायल कर रहे हैं। फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि जिस दिन से समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री देने की घोषणा की है, उसी दिन घबराकर भाजपा ने बिजली का बिल आधा करने की घोषणा की। इसका मतलब है कि भाजपा जानबूझकर गरीबों की जेब पर डाका डाल रही थी। गरीबों को सस्ती बिजली दी जा सकती थी, लेकिन भाजपा की नियत साफ नहीं थी। पांच साल तक इसने महंगी बिजली दी है।



यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में फिर से नौजवानों और छात्रों को लैपटॉप मिलेगा, रोजगार मिलेगा, किसानों को फसल का उचित लाभप्रद दाम मिलेगा, उनके घर खुशहाली आएगी और जनता को अच्छा इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। पुलिस का कबाड़ा कर दिया। एनसीआरबी का डाटा कहता है कि इनकी सरकार में सबसे ज्यादा दंगे हुए, फेक एनकाउंटर हुए, बहन बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित रही। हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई। मानवाधिकार ने यूपी सरकार को सबसे ज्यादा नोटिस दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर खुद दंगे के आरोप हैं। यह देश में पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके ऊपर इतने ज्यादा गंभीर धाराएं लगी।



https://www.thevirallines.net/congress-we-have-done-the-work-of-connecting-three-crore-people-through-15-lakh-whatsapp-groups-congress-president-ajay-kumar-lallu



यादव ने कहा कि भाजपा लगातार झूठ फैलाती है। इसके विज्ञापन झूठे हैं और इनका विकास झूठा है। बीजेपी घूम घूम कर झूठ का प्रचार करती है। भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। समाजवादी सरकार ने जनहित में जो काम किए उन उपलब्धियों को लोगों को बताएंगे। जनता भाजपा के झूठ तंत्र और षड्यंत्रों को कामयाब नहीं होने देगी। समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर भाजपा को हटाने के लिए संकल्पित है।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-election-in-7-phases-from-february-10-to-march-7-result-will-come-on-10th-march





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।