मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UP में भाजपा को झटके पे झटका: योगी सरकार के एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा, धर्म सिंह सैनी ने BJP को कहा अलविदा; लौटाई सरकारी सुरक्षा और आवास

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार में भागमभाग मची है| उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका दे दिया है| यूपी सरकार में म…

UP में भाजपा को झटके पे झटका: योगी सरकार के एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा, धर्म सिंह सैनी ने BJP को कहा अलविदा; लौटाई सरकारी सुरक्षा और आवास
UP में भाजपा को झटके पे झटका: योगी सरकार के एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा, धर्म सिंह सैनी ने BJP को कहा अलविदा; लौटाई सरकारी सुरक्षा और आवास | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार में भागमभाग मची है| उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका दे दिया है| यूपी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने गुरुवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया| सैनी तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है| इससे पहले, स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को और दारा सिंह चौहान ने बुधवार को इस्तीफा दिया|  



बताया जाता है कि,'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बुधवार को धर्म सिंह सैनी से फ़ोन करके मनाने की कोशिश की थी|  धर्म सिंह सैनी ने सरकार की ओर से मिले आवास और सिक्योरिटी को वापस कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी हैं धर्म सिंह सैनी। जल्द ही वह भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 



यूपी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद धर्म सिंह सैनी ने कहा,''मैंने इस्तीफा दिया है क्योंकि 5 साल तक दलितों, पिछड़े वर्गों को दबाया गया, उनकी आवाज को दबाया गया... स्वामी प्रसाद मौर्य जो कहेंगे हम करेंगे। 20 जनवरी तक रोजाना एक मंत्री और 3-4 विधायक देंगे इस्तीफा|



सैनी ने कहा,''इस्तीफा देने का सिलसिला 11 तारीख से चला था और यह रोज़ ऐसे ही चलता रहेगा। इस पार्टी में दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा हो रही थी इसलिए हमने यह पार्टी छोड़ी है। 10 मार्च को पता चलेगा गरीबों के लिए किसने कितना किया है|




अब तक योगी कैबिनेट के तीन मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी शामिल हैं। 

1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा। 

2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।  

3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।   

4. संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चौबे। 

5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री

6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर

7. बृजेश प्रजापति, विधायक

8. रोशन लाल वर्मा, विधायक

9. विनय शाक्य, विधायक 

10. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक

11. दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री

12. मुकेश वर्मा, विधायक

13. धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री

14. बाला प्रसाद अवस्थी, विधायक





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।