मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पार्टी जो दिशानिर्देश देगी..: पत्नी के यूपी विस चुनाव लड़ने' की ख़बरों पर भाजपा नेता आरपीएन सिंह

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आर.पी.एन. सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद आर. पी. एन. सिंह ने कहा कि ,''कां…

पार्टी जो दिशानिर्देश देगी..: पत्नी के यूपी विस चुनाव लड़ने' की ख़बरों पर भाजपा नेता आरपीएन सिंह
पार्टी जो दिशानिर्देश देगी..: पत्नी के यूपी विस चुनाव लड़ने' की ख़बरों पर भाजपा नेता आरपीएन सिंह | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आर.पी.एन. सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।  भाजपा में शामिल होने के बाद आर. पी. एन. सिंह ने कहा कि ,''कांग्रेस पार्टी को आज वे लोग छोड़ रहे है जिन्होंने निस्वार्थ सेवा की। कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, एक भगदड़ सी है। मैं किसी पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करूंगा|



भाजपा नेता आर.पी.एन. सिंह की पत्नी द्वारा भाजपा उम्मीदवार के तौर पर उ.प्र. विधानसभा चुनाव लड़ने' की ख़बरों पर आर.पी.एन. सिंह ने कहा कि ,''मैं ही अकेला राजनीति में हूं, पार्टी जो दिशानिर्देश देगी उसको मैं जरूर करूंगा| 



 आरपीएन ने कहा कि ,''एक कार्यकर्ता के रुप में राष्ट्र निर्माण में जो भी कर पाऊंगा वो मैं करूंगा। मेरे परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं है सिर्फ मैं राजनीति में हूं|



मंगलवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आरपीएन सिंह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,'भारतीय जनता पार्टी आर.पी.एन. सिंह जी का मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करता हूं। उनके साथ 2 अन्य साथी भी भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उनका भी पार्टी में स्वागत करता हूं|


https://www.thevirallines.net/india-news-poor-and-middle-class-victims-of-modi-govts-economic-epidemic-said-rahul-gandhi


भाजपा में शामिल होने के बाद आर.पी.एन. सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा मुख्यालय में मुलाकात की।


https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-pm-modi-govt-says-modi-govt-has-dented-the-income-of-60-percent-of-the-people


उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-on-ice-360-survey-2021-demand-the-budget-should-be-focused-on-removing-economic-inequality



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।