लखनऊ: चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,"ये तारीखें बदलाव की हैं। शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है और 10 मार्च तक परिणाम आएगा। चुनाव आयोग द्वारा रखी गई शर्तों का पालन किया जाएगा। 10 मार्च के बाद यूपी से भाजपा का साफ होना तय है|
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव तारीखों (Uttar Pradesh assembly elections dates) का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग (ECI) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों (Vidhan Sabha Chunav 2022 Dates) की घोषणा कर दी| उत्तर प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। 10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे।
चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण तीन मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा। जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी। वोटिंग के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा।