मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला: 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में ABG शिपयार्ड और उसके निदेशकों के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR

ABG Shipyard Bank Fraud Case: CBI ने ABG शिपयार्ड और उसके निदेशकों के ख़िलाफ़ 28 बैंकों को 22,842 करोड़ रुपए के तथाकथित धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज़ की|एबीजी शिपयार्ड और उसके निदेशकों पर 28 बैंकों…

बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला: 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में ABG शिपयार्ड और उसके निदेशकों के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR
बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला: 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में ABG शिपयार्ड और उसके निदेशकों के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR | फ़ोटो: TVL News

ABG Shipyard Bank Fraud Case: CBI ने ABG शिपयार्ड और उसके निदेशकों के ख़िलाफ़ 28 बैंकों को 22,842 करोड़ रुपए के तथाकथित धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज़ की|एबीजी शिपयार्ड और उसके निदेशकों पर 28 बैंकों के साथ फर्जीवाड़ा कर 22,842 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है| इस कंपनी ने जिन बैंकों को चूना लगाया है, उनमें देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक के भी नाम हैं| रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई की जांच के घेरे में आया यह सबस?? बड़ा बैंक फ्रॉड केस है| जांच एजेंसी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एबीजी शिपयार्ड कंपनी, उसके पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ऋषि कमलेश अग्रवाल पर केस दर्ज किया है|



 कंपनी जहाज़ निर्माण और जहाज़ की मरम्मत में लगी हुई है। इसके शिपयार्ड गुजरात के दहेज और सूरत में स्थित हैं| इस कंपनी के कुल 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है| एफआईआर के मुताबिक घोटाले का समय अप्रैल 2012 से जुलाई 2017 तक बताया गया है| यह सीबीआई द्वारा दर्ज सबसे बड़ा बैंक धोखाधड़ी का मामला है|



एसबीआई के डीजीएम ने गुजरात की कई कंपनियों पर 22842 करोड़ के फ्रॉड का आरोप लगाया है| इस घोटाले को बैंकिंग फ्रॉड में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला कहा जा सकता है क्योंकि यह नीरव मोदी से भी बड़ा घोटाला है| सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक फ्रॉड करने वाली दो कंपनियां मुख्य हैं| इनके नाम एबीजी शिपयार्ड और एबीजी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड हैं| यह दोनों कंपनियां एक ही ग्रुप की हैं|



एफआईआर के मुताबिक, इस कंपनी ने तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर बैंकों के समूह को चूना लगाया| बैंकों के साथ-साथ एलआईसी को भी 136 करोड़ रुपये का चूना लगा है| एसबीआई को 2468 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है| आरोप है कि बैंकों से फ्रॉड किए गए पैसे को विदेशों में भी भेजा गया और काफी प्रॉपर्टी खरीदी गईं| तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर पैसा एक कंपनी से दूसरी कंपनी में भेजा गया|



एसबीआई की शिकायत के मुताबिक कंपनी के पास आईसीआईसीआई बैंक के 7089 करोड़, 3634 करोड़ रुपये आईडीबीआई बैंक, 1614 करोड़ रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा, 1244 करोड़ पंजाब नेशनल बैंक, 1228 करोड़ रुपये इंडियन ओवरसीज बैंक के हैं|



बैंक ने सबसे पहले 8 नवंबर, 2019 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर सीबीआई ने 12 मार्च, 2020 को कुछ स्पष्टीकरण मांगा था. बैंक ने उस साल अगस्त में एक नई शिकायत दर्ज कराई| डेढ़ साल से अधिक समय तक "जांच" करने के बाद, सीबीआई ने 7 फरवरी, 2022 को प्राथमिकी दर्ज करने वाली शिकायत पर कार्रवाई की|



https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-scam-in-banking-history-gujarat-abg-shipyard-defrauded-banks-of-rs-22842-crore


एजेंसी ने अग्रवाल के अलावा तत्कालीन कार्यकारी निदेशक संथानम मुथास्वामी, निदेशकों - अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल और रवि विमल नेवेतिया और एक अन्य कंपनी एबीजी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी कथित रूप से आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आधिकारिक दुरुपयोग जैसे अपराधों के लिए मुकदमा दर्ज किया|



कंपनी को एसबीआई के साथ ही 28 बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने 2468.51 करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी दी थी| फॉरेंसिक ऑडिट से पता चला है कि वर्ष 2012-17 के बीच आरोपियों ने कथित रूप से मिलीभगत की और अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया, जिसमें पैसे का दुरुपयोग और आपराधिक विश्वासघात शामिल है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।