मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन की 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा, जेवर से अवतार सिंह भड़ाना को मिला टिकट

लखनऊ: कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के गठबंधन ने भी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है| रालोद-सपा के गठबंधन (RLD-SP alliance) ने 29 सीट…

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन की 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा, जेवर से अवतार सिंह भड़ाना को मिला टिकट
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन की 29 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा, जेवर से अवतार सिंह भड़ाना को मिला टिकट | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (RLD)  के गठबंधन ने भी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है|  रालोद-सपा के गठबंधन (RLD-SP alliance) ने 29 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जेवर से बीजेपी विधायक रहे अवतार भड़ाना को बनाया लोकदल ने प्रत्याशी बनाया है। वह बुधवार को ही बीजेपी छोड़कर आरएलडी में शामिल हुए थे| चरथावल से पंकज मलिक, मीरापुर से चंदन गुर्जर, साहिबाबाद से अमर पाल शर्मा, किठौर मेरठ से शाहिद मंजूर, खतौली विधानसभा से रूपेश सैनी का टिकट फाइनल किया है।




RLD ने ट्वीट किया- "राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन" युवा, किसान के विकास का मंत्र आ रहे हैं अखिलेश और जयन्त! | वहीं प्रत्याशियों का ऐलान करने के बाद रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लिखा- 'मुझे विश्वास है गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, एकजुट होकर इन प्रत्याशियों के चुनाव में पूरी निष्ठा से महनत करेंगे!  एक एक विधायक से बनेगी आपकी विधानसभा, आपकी सरकार|



रालोद-सपा गठबंधन के पहली सूची के अनुसार विधानसभा संख्या 8 कैराना से सपा के नाहिद हसन, विधानसभा संख्या 10 शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी, विधानसभा संख्या 12 चरथावल से सपा के पंकज मलिक, विधानसभा संख्या 13 पुरकाजी से रालोद के अनिल कुमार को टिकट दिया है. इसके साथ ही विधानसभा संख्या खतौली से रालोद के राजपाल सिंह सैनी, विधानसभा संख्या 21 नहटौर से रालोद के मुंशी राम, विधानसभा संख्या 46 किठौर से सपा के शाहिद मंजूर, विधानसभा संख्या 48 मेरठ से सपा के रफीक अंसारी, विधानसभा संख्या 52 बागपत से रालोद के अहमद हमीद, विधानसभा संख्या 53 लोनी से रालोद के मदन भैया को टिकट मिला है|




वहीं विधानसभा संख्या 55 साहिबाबाद से सपा के अमरपाल शर्मा, विधानसभा संख्या 57 मोदीनगर से रालोद के सुदेश शर्मा, विधानसभा संख्या  58 धौलाना से सपा के असलम चौधरी, विधानसभा संख्या  59 हापुड़ से रालोद के गजराज सिंह, विधानसभा संख्या  63 जेवर से रालोद के अवतार सिंह भड़ाना, विधानसभा संख्या  65 बुलंदशहर से रालोद के हाजी यूनुस, विधानसभा संख्या  66 स्याना से रालोद के दिलनवाज खान, विधानसभा संख्या  71 खैर से रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी को टिकट मिला है|



विधानसभा संख्या 75 कोल से सपा के सलमान सईद, विधानसभा संख्या 76 अलीगढ़ से सपा के जफर आलम,विधानसभा संख्या 79 सादाबाद से रालोद के प्रदीप चौधरी गुड्डु, विधानसभा संख्या 81 छाता से रालोद के तेजपाल सिंह, विधानसभा संख्या 83 गोवर्धन से रालोद के प्रीतम सिंह, विधानसभा संख्या 85 बल्देव से रालोद की बबीता देवी को टिकट मिला है|



विधानसभा संख्या 87 आगरा कैंट से सपा के कुंवर सिंह वकील,विधानसभा संख्या 90 आगरा देहात से रालोद के महेश कुमार जाटव, विधानसभा संख्या 91 फतेहपुर सीकरी से रालोद के ब्रिजेश चाहर, विधानसभा संख्या 92 खैरागढ़ से रालोद के रौतान सिंह और विधानसभा संख्या 94 बाह से सपा के मधुसूदन शर्मा को भी टिकट मिला है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।