मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे CM योगी

नई दिल्ली: UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहरी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है| केंद…

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे CM योगी
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे CM योगी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहरी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है| केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में इसका एलान किया| प्रधान ने बताया,'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे|



भाजपा ने पहली लिस्ट में कुल 107 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। 107 में से 63 सीटों पर सिटिंग विधायक और 21 सीटों पर नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया  है। नोएडा से पंकज सिंह, कैराना से मृगांका सिंह, सरधना से संगीत सोम और थाना भवन से सुरेश राणा को दोबारा टिकट मिला है। इसमें से 83 में से 63 विधायको को दोहराया गया है। जबकि, 30 विधायको का टिकट काट दिया गया है।  



भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी का मेरठ शहर से टिकट काट, उनकी जगह युवा नेता कमल दत्त शर्मा को टिकट दिया गया है। कैंट से 4 बार विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का टिकट काटकर अमित अग्रवाल को पार्टी ने मैदान में उतारा है। सिवालखास विधानसभा से जितेन्द्र पाल सिंह का टिकट काट कर कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल को पार्टी ने टिकट दिया है। हस्तिनापुर विधानसभा और किठौर विधानसभा में विधायक के विरोध के बाद भी पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। मेरठ दक्षिण से सोमेंद्र तोमर को फिर मौका दिया गया है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले से अयोध्या, गोरखपुर या मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं| अब यह साफ हो गया है कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने गोरखपुर से चुनाव लड़ने के लिए उनका नाम तय किया है| योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे हैं|



1998 से लेकर 2017 तक सांसद रहे

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लोकसभा सीट से पहली बार बीजेपी उम्मीदवार के रूप में 1998 में चुनाव लड़ा और उन्होंने 26 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी| इस दौरान वे सबसे कम उम्र के सांसद थे| उस समय योगी आदित्यनाथ सिर्फ 26 साल के थे| 1998 से लेकर मार्च 2017 तक योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद रहे| योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लोकसभा सीट से लगातार 5 बार सांसद चुने गए|




त्तर प्रदेश में किन तारीखों पर होगा मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव 7 चरणों में संपन्न होंगे. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा| वहीं दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को और  तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा| यूपी में  चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा| वहीं पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी|  छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें व अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।