गाज़ियाबाद: समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''चोला 'समाजवादी' + सोच 'दंगावादी' + सपने 'परिवारवादी' = 'तमंचावादी'|CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'' भाइयों-बहनों, पेशेवर अपराधी और माफिया चुनाव के दौरान धौंस दिखाने का प्रयास करेंगे, लेकिन 10 मार्च के बाद इनके गले में तख्ती लटकती हुई दिखाई देगी। ये लोग किसी थाने की चौखट पर 'बख्श दो' की भीख मांगते हुए दिखाई देंगे।
गाज़ियाबाद में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''दंगों के कारण मारे गए निर्दोषों के खून से और निर्दोष रामभक्तों पर गोलियों से जिनकी टोपियां रंगी हुई हों वे लोग आज शांति का उपदेश दे रहे हैं, इन्हें बोलने में जरा भी संकोच नहीं होता। चुनाव में इन्होंने फिर से उन्हीं दागी लोगों को प्रत्याशी बनाया है|
इससे पहले बागपत में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा पहले दंगाईयों को CM आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था, पेशेवर माफियाओं पर पहले सरकार इतनी मेहरबान होती थी कि वो ही सत्ता का संचालन करते थे। अब बागपत में हाईवे और मेडिकल कॉलेज बन रहा है और माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है|