मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

यूपी चुनाव 2022 से पहले सपा को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार में बड़ी सेंधमारी की है | समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव…

यूपी चुनाव 2022 से पहले सपा को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव
यूपी चुनाव 2022 से पहले सपा को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार में बड़ी सेंधमारी की है | समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह के छोटे बेटे और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं| बीजेपी ने अपर्णा यादव के पार्टी में शामिल का स्वागत किया है|



स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,''मैं अपर्णा यादव जी का हृदय से स्वागत करता हूं। पश्चिम यूपी में चुनाव होने वाला है और SP के शासन में गुंडागर्दी को इतना महत्व दिया जाता है कि पश्चिम उ.प्र. में कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी। अपर्णा को शुरू से लगता था कि योगी जी के शासन में एक अच्छा सुशासन है|



बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा,'मैं पार्टी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी का हिस्सा बनने का मौका दिया। मैं हमेशा से बीजेपी और पीएम मोदी से प्रभावित रहती थी और मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है और मेरे लिए राष्ट्र धर्म सबसे पहले हैं|



अपर्णा यादव के BJP में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, मुलायम सिंह की पुत्रवधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार रखे हैं। काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया|




साल 2017 में सपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव

अपर्णा यादव ने साल 2017 में लखनऊ की कैंट सीट से विधान सभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था| साल 2017 के चुनाव में अखिलेश यादव ने भी अपर्णा के लिए प्रचार किया था|



प्रतीक यादव की पत्नी हैं अपर्णा

बता दें कि अपर्णा मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं| उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं| समाजवादी पार्टी की सरकार में उन्हें सूचना आयुक्त बनाया गया था| वहीं उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं|



2011 में हुई थी अपर्णा और प्रतीक की शादी

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी| लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से शुरुआती पढ़ाई करने वाली अपर्णा ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है| अपर्णा और प्रतीक की सगाई 2010 में हुई थी| दोनों की शादी दिसंबर 2011 में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में हुई| दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम प्रथमा है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।