मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूपी में पहले की सरकारों का तिजोरियों को भरने का पसंदीदा खेल होता था, सब मिलकर खेलते थे, मिलकर खाते थे: प्रधानमंत्री

UP Assembly Election 2022: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आगरा, मथुरा और बुलंदशहर के लोगों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा "उत्तर प्रदेश देश को नया रास्ता दिखा रहा है। राज्य के लोगों ने…

यूपी में पहले की सरकारों का तिजोरियों को भरने का पसंदीदा खेल होता था, सब मिलकर खेलते थे, मिलकर खाते थे: प्रधानमंत्री
यूपी में पहले की सरकारों का तिजोरियों को भरने का पसंदीदा खेल होता था, सब मिलकर खेलते थे, मिलकर खाते थे: प्रधानमंत्री | फ़ोटो: TVL News

UP Assembly Election 2022: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आगरा, मथुरा और बुलंदशहर के लोगों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा "उत्तर प्रदेश देश को नया रास्ता दिखा रहा है। राज्य के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन दौलत, बाहूबल, जातिवाद, परिवारवाद और संप्रदायवाद के दम पर कितनी ही राजनीति कर लें..लेकिन वो जनता का प्यार नहीं पा सकते हैं। जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा जो सच्चे मन से उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा करेगा|



प्रधानमंत्री ने कहा,''उत्तर प्रदेश की जनता ने यह तय कर दिया है कि इस बार चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा एक ही है और वो है UP का विकास और पिछले 5 सालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने दिखा दिया है कि अगर कोई UP का विकास कर सकता है तो वह भाजपा की डबल इंजन की सरकार है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''जो पहले सरकार में थे उन्हें ना तो आप लोगों की आस्था से मतलब रहा है और आप लोगों की जरूरतों से। उनका सिर्फ एक ही एजेंडा रहा है- यूपी को लूटो। उन्हें यूपी के विकास से कोई वास्ता नहीं हैं उन्हें बस सरकार बनाने से मतलब रहा है| पिछली सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द थे कि हाइवे पर गाड़ी रोक कर गाड़ियों से लूट पाट की जाती थी। बीच हाइवे पर ही महिलाओं, बेटियों के साथ क्या होता था बुलंदशहर के लोग ये अच्छी तरह जानते हैं।  तब उत्तर प्रदेश में घरों-दुकानों पर अवैध कब्जे होना आम बात थी।


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-girl-murdered-after-gang-rape-in-gonda-both-the-accused-arrested-in-police-encounter


लोग अपना घर छोड़कर पलायन को मजबूर होते थे। आगरा के दंगों में आरोपियों के सिर पर किसका हाथ था, ये आप भलीभांति जानते हैं| पहले की सरकारे भय निर्माण में जुटी थी, भय निर्माण करना उनका काम था। हम भविष्य का निर्माण कर रहें हैं। अब रिकार्ड हाईवे भी बन रहे हैं और उन हाइवेज़ पर लोग निडर होकर सफर भी कर रहे हैं|


https://www.thevirallines.net/bulandshahr-news-uttar-pradesh-police-is-trying-to-suppress-the-case-says-priyanka-gandhi-vadra-on-bulandshahr-rape-case


मोदी ने कहा,''आज यूपी में बहनें-बेटियां खुले दिल से कह रही कह रही हैं- पहले हमें घर से निकलने में लगता था डर,  अब भाजपा राज में अपराधी कांपे थर-थर| पहले की सरकारों का एक और पसंदीदा खेल होता था।  तिजोरियों को भरने का खेल, सब मिलकर खेलते थे, मिलकर खाते थे। आज ऐसे लोगों का पूरा खेल बिगड़ गया है। पहले परिवार ही सरकार थी, अब पूरा यूपी भाजपा सरकार का परिवार है| परिवारवादी सरकारों के लिए सत्ता शासन का माध्यम थी। हमारे लिए सत्ता जनता की सेवा करने का रास्ता है। हम लगातार इसी उद्देश्य से काम कर रहे हैं। हमारी सरकार गांव, गरीब को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है|


https://www.thevirallines.net/haridwar-news-uttarakhand-rahul-gandhi-attacks-pm-modi-in-uttarakhandi-swabhiman-virtual-rally-at-haridwar


PM मोदी ने कहा,''पिछले 2 साल से पूरी दुनिया कोरोना महामारी से परेशान है। महामारी की शुरुआत में बहुत से लोगों ने कईं तरह की आशंकाएं जताई थी। वो लोग सोचते थे कि कैसे हमारे गांव, हमारे गरीब इस महामारी से खुद को बचा पाएंगे| लेकिन आज 2 साल के बाद भारत के प्रयासों से दुनिया सीख रही है। पिछले 2 साल से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से हमनें करोड़ों लोगों मुफ्त राशन पहुंचाया है| इसका बहुत बड़ा लाभ UP के लोगों को हुआ है। गरीबों, दलितों और पिछड़ों को हुआ है और आज भी हो रहा है|



https://www.thevirallines.net/goa-news-goa-assembly-election-2022-rahul-gandhi-addressed-nirdhar-virtual-rally-in-sanquelim-goa





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।