मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

“भारत ने अपनी आवाज खो दी”: महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत तमाम दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: भारत का रत्न और स्वर कोकिला कहलाने वाली प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लता मंगेशकर के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। सम्मान के रूप मे…

“भारत ने अपनी आवाज खो दी”: महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत तमाम दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
“भारत ने अपनी आवाज खो दी”: महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत तमाम दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत का रत्न और स्वर कोकिला कहलाने वाली प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लता मंगेशकर के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।  लता मंगेशकर के निधन से देश में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई कई लोगों ने प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।



उनकी धुन अमर रहेंगी: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ट्वीट किया,''लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी|



सदियों में एक बार ही ऐसे कलाकार का जन्म होता है। लता-दीदी एक असाधारण इंसान थीं, जो गर्मजोशी से भरी हुई थीं। दिव्य आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है। लेकिन उनकी धुन अमर रहेंगी, अनंत काल तक गूंजती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।



नायडू ने कहा, "भारत ने अपनी आवाज खो दी "

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। नायडू ने 'भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला' के देहावसान पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि "लता जी के निधन से भारत ने अपनी आवाज को खो दिया है।"उपराष्ट्रपति वेंकेया नायडू ने एक टवीट में कहा-"भारतीय सिनेमा की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी का निधन देश की और संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। लता जी के निधन से आज भारत ने अपना वह स्वर खो दिया है जिसने हर अवसर पर राष्ट्र की भावना को भावुक अभिव्यक्ति दी। उनके गीतों में देश की आशा और अभिलाषा झलकती थी।



1940 के दशक में पार्श्व गायन की शुरुआत करने वाली लता जी को पहचान दिलाने वाली पहली प्रमुख फिल्म "महल" थी जिसका यादगार गीत "आयेगा आनेवाला" आज भी श्रोताओं द्वारा गाया और याद किया जाता है। इसके बाद लता जी का मधुर स्वर दशकों तक देश में फिल्म संगीत की पहचान रहा जिसने असंख्य संगीतप्रेमियों को अपने गीतों में बांधे रखा।

लता जी को उनकी संगीत विद्या के लिए देश ने भारत रत्न तथा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से विभूषित किया था। उन्हें  देश विदेश में उनके असंख्य प्रशंसकों का स्नेह आजीवन प्राप्त रहा।

देश के वीर सैनिकों के सम्मान में उनके द्वारा गाए गये "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसे मर्मस्पर्शी राष्ट्रप्रेम के गीत ने देश को भारतीय सेनाओं के त्याग और शौर्य से परिचित कराया, जो आज भी हमें भावुक कर देता है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन "वैष्णव जन..." को स्वर दे कर उन्होंने भजन में निहित भक्ति भावना को अद्भुत अभिव्यक्ति दी।


वेदना की इस घड़ी में लता जी के परिजनों और देश-विदेश में उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, उनके शोक में सम्मिलित हूं।



पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार से बात करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में हमेशा याद रखेगी, उनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। प्रधानमंत्री ने कहा;  मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूँ। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी|


https://www.thevirallines.net/bollywood-news-renowned-singer-lata-mangeshkar-passes-away


आज एक युग का अंत हो गया: सोनिया गांधी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, "आज एक युग का अंत हो गया है। लता जी हमेशा पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।"



उनके जाने से देश और संगीत की हानि हुई: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नितिन गडकरी ने एक ट्वीट में लिखा, 'देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन बहुत ही दुखग है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के किए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं।'



मुंबई में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्वर्गीय लता मंगेशकर ने कहा कि,'' अपने स्वरों से ना ही केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया था। उनके जाने से देश और संगीत की हानि हुई है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिलें|



संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं: शाह 

ट्वीट्स में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा;,''सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपने सुर से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया। संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है| मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूँ कि समय-समय पर मुझे लता दीदी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी। उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति शांति



अमित शाह ने कहा;''लता दीदी का बचपन से ही संगीत के प्रति अद्वितीय समर्पण था। उनकी आवाज पूरे विश्व को ईश्वर की एक अनमोल देन थी। 7 दशकों तक उन्होंने अपनी मधुर वाणी से भारतीय संगीत को संवारा। उनके जाने से संगीत जगत में जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसे भर पाना असंभव है।



लता जी की सुरीली आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी: श्री गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने 'भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला' के देहावसान पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि "लता जी की सुरीली आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। "कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया'';लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वे कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुरीली आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है|


https://www.thevirallines.net/india-news-pm-condoles-the-death-of-legendary-singer-lata-mangeshkar 


वह अमर हैं - राज्यसभा के उपसभापति 

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा;,लता मंगेशकर जी की वाणी अनंत काल तक रहेगी। वह भारत का गौरव थीं और उन्हें भारत रत्न से दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके गानों की वजह से फिल्में हिट हुआ करती थीं। वह अमर हैं|



लता जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया,''‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई है। उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं|



राजनाथ सिंह ने कहा,'''लता जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके योगदान को भारतवासी कभी नहीं भूल सकते। मुझे याद है कि जब भारत रत्न उपाधि से उन्हें नवाजा गया था, उस समय इस फैसले की बहुत प्रसंशा हुई थी कि ये चयन बहुत ही उपयुक्त हुआ है। मैं उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं|



लता जी के निधन से भारतीय कला जगत को अपूर्णीय क्षति: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा कि लता जी के निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया''';भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है।  ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।



मेरे लिए व्यक्तिगत हानि है: मधुर भंडारकर

लता मंगेशकर के निधन पर फ़िल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा,''मेरे लिए व्यक्तिगत हानि है कि लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। मैं कई सालों से उनके संपर्क में था। हर 15 दिन में मैं उनके साथ फोन पर बात करता था। इस साल 1 जनवरी को मैंने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं। मुझे बहुत दुख हो रहा है|




लता मंगेशकर का निधन अत्यंत दुखद: योगी

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया,'स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें|



इतिहास में उनका नाम अमर हो गया: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कहा,''भारत रत्न लता मंगेशकर पूरे देश के दिलों में राज करने वाली शख़्सियत थीं, जो आज हमारे बीच से चली गई हैं। इतिहास में उनका नाम अमर हो गया है। आज पूरा देश गमगीन है। मैं उन्हें अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित करता हूं|


https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-condoles-the-demise-of-eminent-singer-lata-mangeshkar


स्वर के महायुग का अंत हो गया: शिवराज सिंह चौहान

लता मंगेशकर के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''स्वर कोकिला आदरणीय लता मंगेशकर जी नहीं रहीं। स्वर के महायुग का अंत हो गया। लता दीदी(लता मंगेशकर) आपके बिना इस देश के गीत और संगीत सूने हैं। हर घर सूना है, ह्रदय घट सूना है। आपकी कमी कभी कोई पूरा नहीं कर सकता है। गीत संगीत की देवी मानकर हमेशा आपकी पूजा करते रहेंगे। लता दीदी के चरणों में विनम्र प्रणाम|



भारत ने आज रत्न खोया: बघेल

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भूपेश बघेल ने ट्वीट किया,'स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। तीस से भी ज्यादा भाषाओं में अपने गायन से उन्होंने विश्व भर में सुरों को दर्ज कराया है। भारत ने आज रत्न खोया है। ईश्वर उनके परिवारजनों और चाहने वालों को संबल दें। ॐ शांति|



वीरेंद्र सहवाग ने जताया दुख

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया,''भारत की कोकिला, एक आवाज जो गूंजती हुई दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए खुशी लेकर आती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति 


लता जी सिर्फ एक गायिका या आइकन नहीं थीं

लता मंगेशकर के निधन पर संगीतकार एआर रहमान ने कहा,'''आज का दिन बहुत दुखद दिन है। लता जी सिर्फ एक गायिका या आइकन नहीं थीं, वह भारतीय संगीत, उर्दू कविता, हिंदी कविता और उनके द्वारा गाई जाने वाली कई अन्य भाषाओं का एक हिस्सा हैं। यह शून्यता सदा बनी रहेगी, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं|



सरस्वती जी का उनके ऊपर पूरा वरदान था:हेमा मालिनी

लता मंगेशकर के निधन पर मथुरा में फ़िल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने कहा,''उनका(लता मंगेशकर) का निधन बहुत दुखदायक है। वे बहुत बड़ी कलाकार थीं। सरस्वती जी का उनके ऊपर पूरा वरदान था। अपने जीवन में उन्होंने कई अच्छे गाने गाये हैं। मेरा सौभाग्य है कि उनके गानों में मुझे काम करने का मौका मिला|



स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनके गाये गीत लोगों को जोड़ते थे। भाषा के बंधन को तोड़ते हुए उनके गीत विश्व तक पहुंचे। उनका निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली



खास शख्सियत थीं लता जी - कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद

लता मंगेशकर के निधन पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा,''कुछ व्यक्तित्व एक हजार साल में एक बार ही जन्म लेते हैं। लता जी ऐसी ही एक शख्सियत थीं। हमारे देश में कोई भी व्यक्ति उनके संगीत से अछूता नहीं है। उनकी आवाज से हर शख्स मंत्रमुग्ध हुआ है।



RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा,''लता मंगेशकर के निधन से मैं ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के मन में जो वेदना व्यक्त हुई है उसको शब्दों में वर्णन करना कठिन है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने का धैर्य प्रदान करें। मैं अपनी और संघ की ओर से उनके प्रति श्रद्धांजलि अप्रित करता हूं: 


नहीं जारी हुआ बीजेपी का घोषणापत्र

लता मंगेशकर के निधन पर उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,'' भारत रत्न लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है। उनके जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार आता है। इस दुखद समाचार के कारण आज घोषणा पत्र 2022 का कार्यक्रम स्थगित किया गया है, अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। अन्य राजनीतिक कार्यक्रम यथावत रहेंगे|



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केपी मौर्य और यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन रखा। लता मंगेशकर के निधन के कारण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणापत्र जारी नहीं किया।



खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर खेलेंगे मैच: BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला

लता मंगेशकर के निधन पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा,'आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले मैच के दौरान हमारे खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलेंगे और लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देंगे। स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा|



पाकिस्तान के मंत्री ने जताया शोक

पाकिस्तान के मंत्री ने Ch Fawad Hussain ने ट्वीट किया,'एक किंवदंती नहीं रही, लता मंगेशकर एक मधुर रानी थीं, जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया, वह संगीत की बेजोड़ रानी थीं, उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी।



यह देश और विश्व के लिए बहुत बड़ी क्षति है: जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा,बहुत ही दुख का विषय है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। यह देश और विश्व के लिए बहुत बड़ी क्षति है। फ़िल्म जगत में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें|



संस्कृति मंत्रालय ने जताया दुख
दिवंगत गायिका, भारत रत्न लता मंगेशकर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने के लिए। उनके गीत संगीत प्रेमियों के दिलों में अनंत काल तक गूंजेंगे। ओम शांति



लता जी भी हमारे बीच हमेशा रहेंगीं: राजू श्रीवास्तव

UP फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने कहा,'' लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं रहीं। वे कहीं नहीं गई हैं। जैसे पेड़-पौधे, सूरज, चांद, गंगा, नदियां, समुद्र हमेशा रहेंगे, वैसे ही लता जी भी हमारे बीच हमेशा रहेंगीं। कल सरस्वती की पूजा थी और आज इस दुनिया की सरस्वती हमें छोड़कर चली गईं|



लता दीदी सिर्फ एक शरीर स्वरूप ही नहीं वे एक दैवीय अवतरण भी थीं: कैलाश खेर

लता मंगेशकर के निधन पर गायक कैलाश खेर ने कहा,' मेरा मानना है कि लता दीदी सिर्फ एक शरीर स्वरूप ही नहीं थी वे एक दैवीय अवतरण भी थीं। मुझे गर्व है कि हम उस युग में जन्में हैं जिस युग में लता जी जन्मी थीं। संयोग देखिए कि कल बसंत पंचमी थी और आज उनकी विदाई हुई। परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें|



प्रधानमंत्री की VC के जरिए गोवा में होने वाली रैली रद्द

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा,आज गायिका लता मंगेशकर का निधन हुआ है इसलिए गोवा में दो दिन का मौन रखा गया है। राज्य के सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है। प्रधानमंत्री की जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोवा में होने वाली रैली थी उसे भी रद्द कर दिया गया है| आज घोषणा पत्र भी जारी होना था उसे भी रद्द कर दिया गया है। चुनाव क्षेत्र में होने वाली छोटे कार्यक्रम उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद जारी रहेंगे। मैं गोवा के लोगों की तरफ़ से लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अप्रित करता हूं|



लता मंगेशकर का जाना आंसुओं की बरसात लेकर आया है: हंसराज हंस

लता मंगेशकर के निधन पर प्रसिद्ध गायक और भाजपा नेता हंसराज हंस ने कहा,''लता मंगेशकर का जाना आंसुओं की बरसात लेकर आया है। हर आंख नम है। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि उनके चरण स्पर्श किए। उन्होंने मुझे आशीर्वाद भी दिया। भारत के पास एक स्वर की देवी थी जिसकी हम आराधना करते थे, वह आज हमसे रूठ गई हैं|



ऐ मेरे वतन के लोगों.. से नेहरू जी की आंखों में आँसू ला देने वाली स्वर-कोकिला का जाना देश व संगीत क्षेत्र की अपूरणीय क्षति

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। प्रमोद तिवारी ने ट्वीट किया,''' ऐ मेरे वतन के लोगों.. से नेहरू जी की आंखों में आँसू ला देने वाली स्वर-कोकिला, स्वर साम्राज्ञी आदरणीया लता मंगेशकर जी का जाना देश व संगीत क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है उन्हें मेरी भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि! ईश्वर ! उन्हें यहीं पुनर्जन्म दें और पुनः देश का मान-सम्मान बढ़ाएं|




कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया,'देश की सबसे मधुर और मीठी आवाज़ नहीं रही। भारत के सुरों की कोकिला, लता मंगेशकर जी को भावभीनी श्रधांजलि।  आपकी आवाज़ सदा गूंजती रहेगी - प्रेम-भक्ति-शौर्य के वो तराने सदा याद आएँगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।