लखनऊ: राष्ट्रीय लोक दल ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (Uttar Pradesh Assembly elections 2022) के लिए सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की|यूपी चुनाव (UP Election) में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच गठबंधन हुआ है| इससे पहले समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के गठबंधन ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी|
13 जनवरी, 2022 को रालोद-सपा के गठबंधन (RLD-SP alliance) ने 29 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था, जिसमे रालोद की 19 सीट और सपा की 10 सीटें थी| अब राष्ट्रीय लोग दल ने अपने 7 और उम्मीदवारों की घोषणा की है| राष्ट्रीय लोकदल ने बुढ़ाना, मीरापुर, थानाभवन, मुरादनगर, शिकारपुर, बरौली और इगलास सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।
मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना से पार्टी ने अपने पुराने नेता पूर्व विधायक राजपाल बालियान को उतारा है। वहीं शामली की भानाभवन से अशरफ अली को टिकट दिया है। अशरफ भी लोकदल के पुराने नेता हैं और 2012 में भी यहीं से लड़ चुके हैं। इस चुनाव में वो भाजपा के सुरेश राणा से नजदीकी मुकाबले में हार गए थे। राजपाल बालियान जाट तो अशरफ अली जलालाबाद के पुराने जमीदार परिवार से हैं।
मुजफ्फरनगर की मीरापुर से चंदन चौहान को टिकट दिया गया है। चंदन सपा के नेता हैं, जिनको रालोद ने अपने सिंबल पर उतारा है। चंदन यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री बाबू नारायण सिंह के पोते और पूर्व सांसद संजय चौहान के बेटे हैं। चंदन चौहान गुर्जर हैं। 2017 में भी इस सीट से भाजपा के गुर्जर कैंडिडेट अवतार भड़ाना जीते थे।
गाजियाबाद की मुरादनगर से सुरेंद्र कुमार मुन्नी, बुलंदशहर की शिकारपुर से किरण पाल सिंह, रालोद का गढ़ रही अलीगढ़ जिले की इगलास विधानसभा सीट से बीरपाल सिंह दिवाकर तो बरौली से प्रमोद गौड़ उम्मीदवार बनाए गए हैं।
पहली लिस्ट में थे ये नाम
आपको बता दें कि पहली लिस्ट में वहीं रालोद की ओर से शामली से प्रसन्न चौधरी, पुरकाजी से अनिल कुमार, खतौली से राजपाल सैनी, नटहौर से मुंषीराम, बागपत से अहमद हमीद, लोनी से मदन भैया, मोदीनगर से सुरेश शर्मा, हापुड़ से गजराज सिंह, जेवर से अवतार सिंह भड़ाना, बुलन्दशहर से हाजी यूनुस, स्याना से दिलनवाज खान, खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्डू , छाता से तेजपाल सिंह, गोवर्धन से प्रीतम सिंह, बल्देव से बबीता देवी, आगरा देहात से महेश कुमार जाटव, फतेहपुर सीकरी से ब्रिजेश चाहर, खैरागढ़ से रौतान सिंह को प्रत्यशी बनाया गया है।
दूसरी सूची
जिन सात नामों की आज घोषणा की गई है उनमें पश्चिमी यूपी की सीटें हैं जिनमें थानाभवन से अशरफ अली को उम्मीदवार बनाया गया है जहां उनका मुकाबला मौजूदा बीजेपी विधायक सुरेश राणा से होगा। वहीं बुढ़ाना से आरएलडी ने बीजेपी के उमेश मलिक के खिलाफ राजपाल बालियान को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मीरापुर से बीजेपी के प्रशांत गुर्जर के खिलाफ चंदन चौहान तथा मुरादनगर से बीजेपी के अजीत पाल त्यागी खिलाफ सुरेंद्र कुमार मुन्नी को रालोद ने उम्मीदवार बनाया है।
शिकारपुर से किरन पाल सिंह बीजेपी के अनिल शर्मा को चुनौती देंगे जबकि बरौली से प्रमोद गौड़ भाजपा के उम्मीदवार ठाकुर जयवीर सिंह से मुकाबला करेंगे। इगलास सीट पर भी इस बार कड़ा मुकाबला हो सकता है जहां से रालोद ने बीरपाल सिंह दिवाकर को अपना कैंडिडेट बनाया है जबकि भाजपा ने यहां से राजकुमार सहयोगी को कैंडिडेट घोषित किया है।