लखनऊ: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी के 'मुझे नहीं बनना हेमा मालिनी' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया| उन्होंने कहा,'जयंत चौधरी (रालोद प्रमुख) चाहकर भी हेमा मालिनी नहीं बन सकते, हेमा मालिनी बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा,एक अभिनेत्री और राजनेता के रूप में उनका देश और दुनिया में एक स्टैंड है। हेमा जी ने लगातार मथुरा के लिए काम किया है, जबकि रालोद कार्यकर्ताओं को भी जयंती से मिलने दिल्ली जाना पड़ता है
अनुराग ठाकुर ने कहा, 'जयंत जी, हेमामालिनी जी देश की एक बेहतरीन राजनेता और अभिनेत्री हैं। वो भारतीय महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं, उन पर तंज कस करके उन पर कटाक्ष करके आप उन अनगिनत महिलाओं का अपमान कर रहे हैं जो अपनी पहचान बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा,'' जयंत जी, आपको हेमा मालिनी बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। जनता ने आपको नकार कर हेमाजी को चुना तो वो उनकी क़ाबिलियत पर उनसे जुड़ाव पर उनके काम पर। आपको माफ़ी माँगनी चाहिए जयंत।
दरअसल, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित शाह ने अपनी पार्टी के एक सहयोगी को भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए न्योता दिया और कहा कि वह उन्हें हेमा मालिनी जैसा बना देंगे| जयंत चौधरी ने कहा कि मैं हेमा मालिनी नहीं बनना चाहता।
मथुरा में सभा को करते हुए कहा कि जयंत चौधरी ने कहा, 'योगेश अभी कह रहा था कि अमित शाह ने उससे कहा है कि आ जा तेरा हेमा मालिनी बना दूंगा| ना जानें कैसी-कैसी बातें कर रहे हैं? कोई प्यार नहीं है, कोई लगाव नहीं है हमारे लिए| और मैं कह रहा हूं कि मुझे क्या मिल जाएगा? मुझे तो हेमा मालिनी नहीं बनना है| जनता के लिए आप क्या करोगे? उन सातों किसानों के परिवारों के लिए आपने क्या किया? टेनी क्यों मंत्री बने बैठे हैं? सुबह उठते ही वो नफरत घोलने का काम शुरू कर देते हैं| इनके पास कोई काम नहीं है|