मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

RapiPay Website - App: रैपीपे की वेबसाइट और एप्प पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी और पंजीकरण सुविधा उपलब्ध

लखनऊ: जानीमानी वित्तीय समावेशन फिनटेक कंपनी, रैपीपे फिनटेक अपनी वेबसाइट और एप के जरिए कोविड टीकाकरण की जानकारी और पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस काम में रैपीपे के दो लाख से ज्यादा बिजनेस आउट…

RapiPay Website - App: रैपीपे की वेबसाइट और एप्प पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी और पंजीकरण सुविधा उपलब्ध
RapiPay Website - App: रैपीपे की वेबसाइट और एप्प पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी और पंजीकरण सुविधा उपलब्ध | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: जानीमानी वित्तीय समावेशन फिनटेक कंपनी, रैपीपे फिनटेक अपनी वेबसाइट और एप के जरिए कोविड टीकाकरण की जानकारी और पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस काम में रैपीपे के दो लाख से ज्यादा बिजनेस आउटलेट करोड़ों लोगों के टीकाकरण में सहायक बन रहे हैं। रैपीपे के बी2बी ऐप को 5 लाख से अधिक खुदरा विक्रेताओं और व्यापारियों  ने इंस्टाल किया है।



रैपीपे ने अपनी वेबसाइट और एजेंट ऐप को एक टूल के द्वारा कोविन वेबसाइट पर रिडिरेक्ट किया है, जिससे   टीकाकरण पंजीकरण के स्लाट्स लाइव दिख सकते है एवं पंजीकरण करा जा सकता है। लाखों रैपीपे एजेंट पेमेंट्स और पैसे भेजने वाली सेवाओं के लिए करोड़ों ग्राहकों को सेवा प्रदान करने के लिए इस ऐप का उपयोग करते हैं। उसी ऐप का इस्तेमाल करके एजेंट अपने इलाके में टीकाकरण के उपलब्ध होने की जाँच करने के लिए अपने ग्राहकों की सहायता कर पायेंगे एवं पंजीकरण स्लॉट भी बुक करा पायेंगे।



इस घोषणा के बारे में बोलते हुए, रैपीपे के एम डी एंड सी इ ओ योगेन्द्र कश्यप ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर देश के लिए बहुत ज़्यादा भारी पड़ रही है और इस महामारी को हराने के लिए, लोगों का टीकाकरण जल्द से जल्द करने की ज़रूरत है। सरकार ने अब 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए भी एक टीकाकरण अभियान खोल दिया है और पहले पंजीकरण करवाना और अपॉइंटमेंट लेना आवश्यक कर दिया है।



कश्यप ने कहा, कि  लाखों की संख्या में तकनीकी जानकारी न रखने वाले लोग ख़ास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में, अपने आप कोविड या आरोग्यसेतु ऐप पर पंजीकरण नहीं कर सकेंगे। इसलिए हमारे डायरेक्ट बिजनेस आउटलेट्स एजेंट्स, रैपीपे ऐप्प एंड वेबसाइट द्वारा अपने इलाके के नागरिकों की टीकाकरण पंजीकरण मे सहायता कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस सुविधा से बहुत सारे लोग टीकाकरण केंद्र पर भीड़ नहीं लगायेंगे और सामाजिक दूरी बनाए रखने में मदद करेंगे जिसकी इस समय बहुत ज़रूरत है। संपर्क- 9839838558

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।