मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोविड-19 की दूसरी वेव को नियंत्रित करने के लिए पूरे प्रदेश में चलाया गया 'ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट' का एग्रेसिव कैंपेन, अब तीसरी वेव पर प्रभावी अंकुश लगाने की तैयारी शुरू: CM योगी

नोएडा:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''तीसरी वेव की आशंका व्यक्त की जा रही है, इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने अभी से अपनी कार्ययोजना बनानी शुरू की है। प्रशासन से…

कोविड-19 की दूसरी वेव को नियंत्रित करने के लिए पूरे प्रदेश में चलाया गया 'ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट' का एग्रेसिव कैंपेन, अब तीसरी वेव पर प्रभावी अंकुश लगाने की तैयारी शुरू: CM योगी
कोविड-19 की दूसरी वेव को नियंत्रित करने के लिए पूरे प्रदेश में चलाया गया 'ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट' का एग्रेसिव कैंपेन, अब तीसरी वेव पर प्रभावी अंकुश लगाने की तैयारी शुरू: CM योगी | फ़ोटो: TVL News

नोएडा:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''तीसरी वेव की आशंका व्यक्त की जा रही है, इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने अभी से अपनी कार्ययोजना बनानी शुरू की है। प्रशासन से हर जनपद में महिलाओं और बच्चों के लिए एक डेडिकेटेड अस्पताल तैयार करने के लिए कहा गया है|




नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'''उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों में लगातार कमी हुई है, प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट 22% तक गया था और आज ये 5% से कम है। उत्तर प्रदेश 1.5 करोड़ वैक्सीन प्रदेश के नागरिकों को उपलब्ध करा चुका है। वैक्सीन वेस्टेज 21-22% से घटकर 2-3% हुआ है| वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश में करोना वायरस की स्थिति और वैक्सीनेशन पर विस्तार से चर्चा की।



CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'UP Govt ने कोविड-19 की दूसरी वेव को नियंत्रित करने के लिए 'ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट' का एग्रेसिव कैंपेन पूरे प्रदेश में चलाया और आज उसका परिणाम हम सबके सामने है। गौतमबुद्ध नगर में 27 अप्रैल को 10,000 से ज्यादा पॉजिटिव केस आए थे, और आज 400 से कम हैं| प्रदेश में अब तक 4.50 करोड़ कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। राज्य में L-2 एवं L-3 फैसिलिटी के 80,000 बेड्स मौजूद हैं, जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है|




उन्होंने कहा कि ''केंद्र सरकार 45+ आयु वर्ग के हर व्यक्ति को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। UP Govt 18 से 44 आयु वर्ग के प्रत्येक युवा को नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में अब तक वैक्सीन की 1.50 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं| प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन 01 मई से शुरू किया गया था। 




उन्होंने कहा कि ,''पहले चरण में 07 जनपद लिए गए थे, जहां एक्टिव केस ज्यादा थे। दूसरे चरण में प्रदेश के सभी नगर निगमों को जोड़ा गया है| कल से तीसरे चरण की वैक्सीनेशन ड्राइव में नगर निगमों के साथ-साथ सभी कमिश्नरी मुख्यालयों में 18+ आयु वर्ग के लिए टीकाकरण प्रारंभ होगा। कल से 23 जनपदों में वैक्सीनेशन की कार्यवाही आगे बढ़ेगी|



उन्होंने कहा कि ,''ग्रामीण इलाकों में संक्रमण से निपटने के लिए  UP Govt  ने व्यापक रणनीति 02 मई से ही प्रारंभ कर दी थी। हर ग्राम पंचायत में निगरानी समितियां बनाई गई हैं। यह सभी स्क्रीनिंग समितियां 97,000 राजस्व गांवों को केंद्र में रखकर स्क्रीनिंग का कार्य कर रही हैं| यह निगरानी समितियां गांवों में कोविड-19 लक्षणयुक्त या संदिग्ध मरीजों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराती हैं। ऐसे मरीजों की सूची ICCC को उपलब्ध कराई जाती है और फिर RRT संबंधित इलाकों में जाकर कोविड टेस्ट करती है|



उन्होंने कहा कि,''प्रदेश में कोविड-19 मरीजों के लिए 1,500 डेडिकेटेड एंबुलेंस तैनात की गई हैं। साथ ही, हमारे पास 350 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी हैं, जिनका उपयोग इस काम के लिए किया जा रहा है|



उन्होंने कहा कि,''कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर आने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। थर्ड वेव पर अंकुश लगाने के लिए यूपी सरकार ने अभी से अपनी कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है| हर जिले में प्रशासन को महिलाओं और बच्चों के लिए डेडिकेटेड हॉस्पिटल अभी से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 102 की 2,200 एंबुलेंस इमरजेंसी के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए डेडिकेट की गई हैं|



उन्होंने कहा कि,''कोविड-19 की थर्ड वेव में बच्चों के चपेट में आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसलिए हर एक जनपद व मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक ICU तैयार करने के लिए कहा गया है|  



उन्होंने कहा कि,''प्रदेश के कुछ पोस्ट कोविड-19 पेशेंट्स में ब्लैक फंगस की बीमारी सामने आई है। कल UP Govt ने इससे संबंधित एक एडवाइजरी जारी की है। इस संबंध में वर्चुअल ट्रेनिंग का एक कार्यक्रम जिला हॉस्पिटल के चिकित्सकों, CMO व अन्य के साथ आयोजित किया गया है|



उन्होंने कहा कि,''गौतमबुद्ध नगर में 03 नए ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए हैं। यह प्लांट जनपद को ऑक्सीजन की आपूर्ति के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे|हम कोविड-19 को सामान्य फ्लू न मानें। इसके प्रति जागरूकता और लोगों के संबल को बनाए रखें। मास्क जरूर लगाएं और दो गज की दूरी का पालन करें। टीम भावना के साथ हम इस लड़ाई को जीतने और प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित रखने में सफल होंगे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।