मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Zila Panchayat Chairman Polls: बीजेपी के निर्विरोध चुने जाने के बाद सपा का पर्चा न दाखिल कराने वाले यूपी के 11 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से हटाए गए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के निर्विरोध जीत के बाद समाजवादी पार्टी ने 11 जिलों के अध्यक्षों को पदमुक्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों मे…

Zila Panchayat Chairman Polls: बीजेपी के निर्विरोध चुने जाने के बाद सपा का पर्चा न दाखिल कराने वाले यूपी के 11 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से हटाए गए
Zila Panchayat Chairman Polls: बीजेपी के निर्विरोध चुने जाने के बाद सपा का पर्चा न दाखिल कराने वाले यूपी के 11 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से हटाए गए | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के निर्विरोध जीत के बाद समाजवादी पार्टी ने 11 जिलों के अध्यक्षों को पदमुक्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने 11 जिलाध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया है| गोरखपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, गौतमबुध नगर, मऊ, बलरामपुर, श्रावस्ती, भदोही, गोंडा और ललितपुर के जिला अध्यक्षों को अखिलेश यादव ने हटा दिया है। समाजवादी पार्टी नाराज है कि,कैसे चुनाव में सपा से चुने गए जिला पंचायत सदस्यों की ज्यादा होने के बा??? भी जिला अध्यक्ष के चुनाव में हार मिली| ये वही जिले हैं, जहां बीजेपी निर्विरोध जीती है|




गौरतलब है कि कई जगहों पर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के प्रत्याशी निर्विरोध भी जीत गए हैं| राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी किए गए जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवारों की सूची में 17 जिले ऐसे हैं, जिसमें निर्विरोध उम्मीदवार जीते हैं। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, आगरा, इटावा, ललितपुर, झांसी, बांदा, चित्रकूट, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, मऊ और जौनपुर शामिल है। वहीं, इटावा में एक एसपी का प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया है। 



राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया कि 164 नामांकन जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए थे, जिसमें पांच नामांकन के पर्चे खारिज किए गए। अब 159 नामांकन सही पाए गए हैं। खारिज किए गए नामांकन पत्रों में गोरखपुर, मुजफ्फरनगर अमरोहा में एक-एक और बांदा में दो उम्मीदवार शामिल हैं।



आगरा से मंजू भदौरिया, गाजियाबाद से ममता त्यागी, मुरादाबाद से डॉ. शेफाली, बुलंदशहर से डॉ. अंतुल तेवतिया, ललितपुर से कैलाश निरंजन, मऊ से मनोज राय, चित्रकूट से अशोक जाटव, गौतमबुद्ध नगर से अमित चौधरी, श्रावस्ती से दद्दन मिश्र, गोरखपुर से साधना सिंह, बलरामपुर से आरती तिवारी, झांसी से पवन कुमार गौतम, गोंडा से घनश्याम मिश्रा।




त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 3,050 जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। जिसमें एसपी (SP) के 747, बीजेपी (BJP) के 666, बीएसपी (BSP) के 322 चुनाव जीते थे।  05 मई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने था कहा,'' जिला पंचायत में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक है। 270 सीटों पर कांग्रेस निर्वाचित हुई। जिस तरह प्रियंका गांधी खेत-खलियान, किसान, नौजवान और कोरोना पर गंभीरता से उ.प्र. के सशक्त विपक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं, उसका परिणाम देखने को मिल रहा है|



05 मई, 2021 को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने कहा था कि,''जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में कांग्रेस के 270 जिला पंचायत के उम्मीदवारों ने विजय हासिल की। 571 सीटों पर जिला पंचायत के कांग्रेस प्रत्याशी जहां दूसरे स्थान पर रहे, वहीं 711 सीटों पर तीसरे स्थान पर रहे। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता जीते हैं।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।