मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश : TMU को जनरेशन ग्रीन कैंपेन के लिए ईको चैंपियन मान्यता की

ओप्पो इंडिया और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन- एआईसीटीई के संयुक्त तत्वावधान में संचालित जनरेशन ग्रीन-2024 कैंपेन के तहत तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद को ईको कान्शियस चैंपियन इंस्टि…

उत्तर प्रदेश : TMU को जनरेशन ग्रीन कैंपेन के लिए ईको चैंपियन मान्यता की
उत्तर प्रदेश : TMU को जनरेशन ग्रीन कैंपेन के लिए ईको चैंपियन मान्यता की | फ़ोटो: TVL News


ओप्पो इंडिया और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन- एआईसीटीई के संयुक्त तत्वावधान में संचालित जनरेशन ग्रीन-2024 कैंपेन के तहत तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद को ईको कान्शियस चैंपियन इंस्टिट्यूशन के रूप में मान्यता मिली है।


एआईसीटीई-ओप्पो इंडिया जेनरेशन ग्रीन इम्पैक्ट रिपोर्ट में यूनिवर्सिटी को चेंज मेकर संस्थान के रूप में प्रदर्शित किया गया है।


रिपोर्ट में उल्लेख है, टीएमयू का एक क्षेत्रीय हब संस्थान बनना, दीगर शैक्षणिक संस्थानों का मार्गदर्शन करना,


उद्योग जगत के नेताओं और पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ संबंध बढ़ाना, विशेषज्ञों के नेतृत्व में हरित कौशल और ई-कचरा प्रबंधन पर उन्नत कार्यशालाओं और प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन इसकी प्राथमिकताएं हैं।


टीएमयू को 1एम1बी के फाउंडर एंड चीफ मेंटर मानव सुबोध, एआईसीटीई के चीफ कोर्डिनेटिंग ऑफिसर डॉ. चंद्रशेखर बुद्ध और ओप्पो इंडिया के पब्लिक अफेयर्स हेड राकेश भारद्वाज की ओर से रेकिग्निशन का सर्टिफिकेट प्रदान किया है।


इस कैंपेन में स्टुडेंट सोसाइटी- टीआईएमएक्स की भी उल्लेखनीय भूमिका रही।


टीएमयू को यह मान्यता ई-वेस्ट मैनेजमेंट की सस्टेनेबिलिटी एंड रेसपॉनसेबिलिटी और आने वाली जनरेशन के लिए क्लीनर और ग्रीनर योगदान की प्रतिबद्धता के लिए मिली है।


बकौल कैंपेन के फेसिलेटर एवम् एसोसिएट डीन एकेडमिक्स डॉ. अमित कंसल, टीएमयू में इलेक्ट्रॉनिक कचरा संग्रहण अभियान, स्थिरता प्रथाओं को बढ़ावा देने और विश्वविद्यालय समुदाय को उचित ई-कचरा निपटान के बारे में शिक्षित करके अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।


टीएमयू ने जेनरेशन ग्रीन कैंपेन में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया है। यूनिवसिटी सक्रिय रूप से सभी विषयों के छात्रों को व्यावहारिक इंटर्नशिप, इंटरैक्टिव कार्यशालाओं और जिम्मेदार ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल करती है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।