मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तराखंड कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, महंगाई- बेरोजगारी, कोरोना टेस्टिंग घोटाला और महिला सुरक्षा को लेकर पुरे राज्य में किया प्रदर्शन

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ, बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, कोविड टेस्ट घोटाला, किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश…

उत्तराखंड कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, महंगाई- बेरोजगारी, कोरोना टेस्टिंग घोटाला और महिला सुरक्षा को लेकर पुरे राज्य में किया प्रदर्शन
उत्तराखंड कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, महंगाई- बेरोजगारी, कोरोना टेस्टिंग घोटाला और महिला सुरक्षा को लेकर पुरे राज्य में किया प्रदर्शन | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ, बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, कोविड टेस्ट घोटाला, किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश के सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया|




उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में महंगाई, कोरोना टेस्टिंग में हुआ भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया।  कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने बताया,''महंगाई, महिला सुरक्षा, बेरोज़गारी, किसान बदहाली, कोविड टेस्ट घोटाला  मुद्दों पर उत्तराखंड सरकार का विरोध और पुतला दहन किया गया।




 कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने बताया, "हमने आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। हम 10 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास की तरफ़ कूच करेंगे।"




बागेश्वर जिला में कांग्रेस का प्रदर्शन:  जनपद बागेश्वर SBI तिराहे पर जिला अध्यक्ष लोकमणि पाठक जी के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, रसोई गैस,एवं बिभिन्न मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ,नगर व ब्लॉक कांग्रेस जनपद मुख्यालय में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन एवं पुतला दहन




उत्तरकाशी:  में आज बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, व हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले,बिभिन्न मुद्दों को लेकर उत्तरकाशी कांग्रेस द्वारा जनपद मुख्यालय में निरंकुश BJP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।





 हरिद्वार: आज महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध किया इस प्रदर्शन में हरिद्वार नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल जी,समस्त कांग्रेस नेता गण उपस्थित रहे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।