Joshimath Crisis: उत्तराखंड के जोशीमठ में आज सुबह ताजा बर्फबारी देखने को मिली। बर्फबारी के चलते ध्वस्तीकरण का काम रोका गया। चमोली के ज़िलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया, "राहत शिविरों में लोगों को सारी व्यवस्थाएं दे रहे हैं। बर्फ के कारण मजदूर काम नहीं कर पाएंगे इसलिए (ध्वस्तीकरण) का काम रोका है। बर्फबारी के बाद काम फिर शुरू करेंगे।"
उत्तराखंड के सीएम पीएस धामी ने जोशीमठ में चल रहे राहत कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को हीटर और अलाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिन्हें (प्रभावितों को) शीत लहर के मद्देनजर कहीं और स्थानांतरित कर दिया गया है। पूरी व्यवस्था की जाए.
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापितों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विस्तृत योजना बनाई जाए. प्रभावित लोगों के विस्थापित होने वाले स्थानों पर सरकार द्वारा हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाएगी.
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया, "विस्थापित परिवारों की संख्या 269 है। इनमें से लगभग 30 परिवार या तो किराए पर रह रहे हैं या अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। इन विस्थापित परिवारों के सदस्यों की कुल संख्या 900 है|