मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को सिर्फ 13 दिन में हरा दिया, 1971 के युद्ध में सिर्फ 13 दिन में 'PAK' ने झुका दिया सिर : देहरादून में राहुल गांधी

देहरादून: देहरादून में 'विजय सम्मान रैली' को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, उत्तराखंड ने हिंदुस्तान को सबसे ज्यादा अपना खून दिया है और हमेशा देता रहेगा। बांग्लादेश की लड़ाई हुई, प…

हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को सिर्फ 13 दिन में हरा दिया, 1971 के युद्ध में सिर्फ 13 दिन में 'PAK' ने झुका दिया सिर : देहरादून में राहुल गांधी
हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को सिर्फ 13 दिन में हरा दिया, 1971 के युद्ध में सिर्फ 13 दिन में 'PAK' ने झुका दिया सिर : देहरादून में राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: देहरादून में 'विजय सम्मान रैली' को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, उत्तराखंड ने हिंदुस्तान को सबसे ज्यादा अपना खून दिया है और हमेशा देता रहेगा। बांग्लादेश की लड़ाई हुई, पाकिस्तान ने सिर्फ 13 दिन में अपना सिर झुका दिया| राहुल गांधी ने कहा,971 के भारत-पाक युद्ध में सिर्फ 13 दिन में पाकिस्तान ने सिर झुका दिया। आमतौर पर युद्ध 6 महीने, 1 साल, 2-3 साल चलता है। अमेरिका ने अफगानिस्तान को हराने में 20 साल लगा दिए, लेकिन हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को सिर्फ 13 दिन में हरा दिया|



देहरादून में  'विजय सम्मान रैली' के संबोधन के शुरुआत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, कुछ दिन पहले हेलीकॉप्टर क्रैश में बिपिन रावत जी की मृत्यु हुई, उनकी पत्नी व सेना के अन्य जवानों की भी मृत्यु हुई। आज हम उन्हें याद करते हैं, हम नमन करते हैं| राहुल गांधी ने कहा,''मेरे परिवार और उत्तराखंड का रिश्ता है, मुझे 31 अक्तूबर का वो दिन याद आया जब मेरी दादी देश के लिए शहीद हुई। फिर मुझे 21 मई याद आया, जिस दिन मेरे पिता देश के लिए शहीद हुए। मेरा और आपका कुर्बानी का रिश्ता है|



जो कुर्बानी उत्तराखंड के हजारों परिवारों ने दी है, वही कुर्बानी मेरे परिवार ने दी है। यहाँ जो लोग खड़े हैं, जिन्होंने अपना खून खोया है, अपना खून दिया है, वो इस रिश्ते को अच्छी तरह समझेंगे| जो सेना में हैं, उन परिवारों को ये बात गहराई से समझ आएगी। अपने पिता को खोना, भाई को खोना; आप लोग जानते हो, समझते हो| मगर जिस परिवार ने ऐसी कुर्बानी नहीं दी, जिस व्यक्ति ने ऐसी कुर्बानी नहीं दी; उनको ये बात कभी समझ नहीं आ सकती|



राहुल गांधी ने कहा,''आप कहते हैं कि हमारे लोग बॉर्डर पर खड़े होते हैं, सेना में, एयरफोर्स में, नेवी में होते हैं। आपको ये दूसरे तरीके से बोलना चाहिए, आपको कहना चाहिए कि उत्तराखंड ने हिंदुस्तान को सबसे ज्यादा अपना खून दिया है और देता रहेगा| 1971 के भारत-पाक युद्ध में सिर्फ 13 दिन में पाकिस्तान ने सिर झुका दिया। आमतौर पर युद्ध 6 महीने, 1 साल, 2-3 साल चलता है। अमेरिका ने अफगानिस्तान को हराने में 20 साल लगा दिए, लेकिन हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को सिर्फ 13 दिन में हरा दिया|



उस समय लाखों परिवारों ने अपने घर से सोना सरकार को दिया। भाइयों-बहनों अगर उस समय देश बंटा होता, अगर हमारे लोग एक-दूसरे से लड़ रहे होते, तो 13 दिन में जीत नहीं हो सकती थी| जब हिंदुस्तान एक साथ खड़ा होता है, एक आवाज से बोलता है तो अमेरिका की सेवंथ फ्लीट घूम कर वापस चली जाती है।  इस देश के सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता, अगर ये देश एकजुट होकर एक साथ खड़ा होकर बोलता है|



राहुल गांधी ने कहा,''आज देश को बांटा जा रहा है, देश को कमजोर किया जा रहा है। कमजोर लोगों को मारा जा रहा है और पूरी की पूरी सरकार 2-3 पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है| दुख की बात है कि लोगों को कमजोर किया जा रहा है उन्हें आपस में लड़ाया जा रहा है। कमजोर लोगों को मारा जा रहा है। पूरी की पूरी सरकार दो-तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है। काले कानून किसानों की मदद के लिए नहीं उनको खत्म करने के लिए बनाए गए थे|



राहुल गांधी ने कहा,''एक तरफ आप देश को बांटते हो और दूसरी तरफ जो देश की आर्थिक शक्ति है, उसको आप नष्ट करते हो| ये कांग्रेस पार्टी में और बीजेपी में फर्क है। हम आपकी कुर्बानी समझते हैं, पहचानते हैं। जो आपने सहा है, हमने सहा है| 



राहुल गांधी ने कहा,मैं वो दिन नहीं भूल सकता, जब मुझे स्कूल में बताया गया कि इंदिरा गांधी को 32 गोलियां लगी हैं। वैसे ही उत्तराखंड में हजारों परिवार हैं, जिनके घर में फोन आया कि पापा शहीद हो गए हैं, चाचा शहीद हो गए हैं। आपके और मेरे बीच में कुर्बानी का रिश्ता है| राहुल गांधी ने कहा,''आज दिल्ली में बांग्लादेश लिबरेशन पर कार्यक्रम हुआ है, उस कार्यक्रम में इंदिरा गांधी जी का नाम तक नहीं है। जिस महिला ने देश के लिए 32 गोली खाई, उनका नाम तक नहीं है। क्योंकि ये सरकार सच्चाई से डरती है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।