मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी -अमित शाह ने दी बधाई

देहरादून: उत्तराखंड के खटीमा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। धामी ने र…

पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी -अमित शाह ने दी बधाई
पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी -अमित शाह ने दी बधाई | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: उत्तराखंड के खटीमा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। धामी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है| धामी के अलावा सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद ने मंत्री पद की शपथ ली| 



शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धामी व अन्य मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया| PM मोदी ने ट्वीट किया, 'श्री पुष्कर सिंह धामी और शपथ लेने वाले अन्य लोगों को बधाई| उत्तराखंड की प्रगति और समृद्धि की दिशा में काम करने वाली इस टीम को शुभकामनाएं|



अमित शाह ने ट्वीट किया,'पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड CM के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से देवभूमि उत्तराखंड की विकास यात्रा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा व गति प्रदान करेंगे|




उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरी पार्टी ने एक सैनिक के परिवार में पैदा हुए जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी, उसके बाद भी मुझे मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर प्रदान किया है| हमारे यहां जो पोस्ट खाली हैं, हम उन्हें भरेंगे और नौजवानों को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे। मैं यहां की समस्याओं को भलीभांति जानता हूं, समस्याओं के समाधान के लिए लोगों के बीच जाऊंगा। पर्यटन को खोलना और चारधाम यात्रा चलाना प्रदेश के लिए नितांत जरूरी है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।