मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तराखंड विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट: पांच सीटों पर बदले गए टिकट, हरीश रावत अब लाल कुआं से लड़ेंगे चुनाव; अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से टिकट

नई दिल्‍ली : कांग्रेस ने उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की| उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को 10 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल किया है…

उत्तराखंड विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट: पांच सीटों पर बदले गए टिकट, हरीश रावत अब लाल कुआं से लड़ेंगे चुनाव; अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से टिकट
उत्तराखंड विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट: पांच सीटों पर बदले गए टिकट, हरीश रावत अब लाल कुआं से लड़ेंगे चुनाव; अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से टिकट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली :  कांग्रेस ने उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की| उत्तराखंड विधानसभा चुनाव  के लिए कांग्रेस ने बुधवार को 10 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल किया है| कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड विधानसभा के आगामी आम चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों का ऐलान किया, जिसमें से पांच सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। लिस्ट में सबसे बड़ा नाम पूर्व सीएम हरीश रावत का है| हरीश रावत अब रामनगर नहीं लाल कुआं सीट से चुनाव लड़ेंगे|



 सोमवार, 24जनवरी, 2022 को कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, जिसमें हरीश रावत को रामनगर से उम्मीदवार बनाया गया था| लेकिन अब हरीश रावत की जगह महेंद्र पाल सिंह को पार्टी ने रामनगरस सीट से प्रत्याशी बनाया है जो पहले कालाढूंगी सीट से प्रत्याशी थे| वहीं, हरीश रावत का टिकट रामनगर की जगह लालकुवां कर दिया गया है| लालकुवां में पहले संध्या दलकोटी को टिकट दिया गया था|



कालाढूंगी से महेश शर्मा को टिकट दिया गया है, जहां पहले महेंद्र पाल सिंह प्रत्याशी बनाए गए थे| ज्वालापुर की सीट पर पहले  कांग्रेस ने बरखा रानी को प्रत्याशी बनाया था, जिन्हें हटा कर अब रवि बहादुर को पार्टी ने टिकट दिया है|  कांग्रेस ने डोईवाला सीट पर पहले मोहित उनियाल को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अब उनका टिकट काट कर पार्टी ने गौरव चौधरी को मैदान में उतारा है|




हरीश रावत का विधानसभा क्षेत्र रामनगर से बदलकर लालकुआं किया गया, उनकी बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है|


इन प्रत्याशियों का ऐलान

नरेंद्र नगर
ओम गोपाल रावत
डोईवाला
गौरव चौधरी
ज्वालापुर (SC)
रवि बहादुर
रुड़की
यशपाल राना
हरिद्वार ग्रामीण
अनुपमा रावत
चौबट्टाखाल
केसर सिंह नेगी
सल्ट
रंजीत रावत
लालकुवां
हरीश रावत
कालाढूंगी
महेश शर्मा
रामनगर
महेंद्र पाल सिंह






बता दें कि 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है| 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 57 सीटों पर जीत हासिल की थी| कांग्रेस को 11 सीटें मिली थी, वहीं दो सीटों पर अन्य ने जीत हासिल की थी| 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस की सरकार थी|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।