देहरादून: कांग्रेस ने उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है| कांग्रेस ने उत्तराखंड से पूर्व पार्टी प्रमुख किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया| कांग्रेस ने कहा कि "कई चेतावनी के बावजूद किशोर उपाध्याय का भाजपा और अन्य दलों के साथ संबंध रख रहे थे ,जिसके बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा गया|
हाल ही में किशोर उपाध्याय ने बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री और चुनाव प्रभारी से रात के अंधेरे में मुलाकात की थी| अब पार्टी ने किशोर उपाध्याय के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें सभी पदों से हटा दिया है| कांग्रेस ने उपाध्याय को यह कहते हुए हटाया कि “कई चेतावनियों के बावजूद उनकी भाजपा और अन्य दलों के साथ नजदीकियां बढ़ रही थी|
दरअसल हाल ही में किशोर उपाध्याय बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री और चुनाव प्रभारी से मिले थे| खास बात ये थी कि ये मुलाकात रात के अंधेरे में हुई है और जिसके बाद माना जा रहा था कि देर-सवेर किशोर उपाध्याय बीजेपी में जा सकते हैं|
इधर चुनाव को लेकर कल 13 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी| इस बैठक में कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया जाएगा| उम्मीद की जा रही है कि कल होने वाली बैठक में कई नामों को फाइनल भी कर दिया जाएगा| क्योंकि 21 जनवरी से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की नामाकंन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है| उत्तराखंड़ की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होंगे| नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे|