मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Fire Haircut Mishap: सैलून में 'फायर हेयरकट' में लगी आग से झुलसा युवक, गला-छाती और कंधा जला

वलसाड: गुजरात के वलसाड ज़िले के वापी कस्बे में सैलून में 'फायर हेयरकट' गलत होने से युवक बुरी तरह से झुलसा गया। गंभीर रूप से झुलसा युवक का वलसाड के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहा हादसा बुधव…

Fire Haircut Mishap: सैलून में 'फायर हेयरकट' में लगी आग से झुलसा युवक, गला-छाती और कंधा जला
Fire Haircut Mishap: सैलून में 'फायर हेयरकट' में लगी आग से झुलसा युवक, गला-छाती और कंधा जला | फ़ोटो: TVL News

वलसाड:  गुजरात के वलसाड ज़िले के वापी कस्बे में सैलून में 'फायर हेयरकट' गलत होने से युवक बुरी तरह से झुलसा गया। गंभीर रूप से झुलसा युवक का वलसाड के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहा हादसा बुधवार, 26 अक्टूबर, 2022 का है| वापी निवासी 18 वर्षीय युवक बुधवार को बाल कटवाने सैलून में आया था| फायर हेयरकट के दौरान लड़के के सिर में आग लग गई | इस घटना में युवक का गर्दन के आगे और पीछे, छाती के सामने और कंधे के ऊपर बुरी तरह से जल गया| इसके बाद उसे वापी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे वलसाड के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया| इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|



बता दें कि, ‘फायर हेयरकट’ में बाल काटने के लिए बालों में कोई कैमिकल ( जैल) लगाया जाता है| यह हेयरकट आजकल बहुत ट्रेंड में है | फायर हेयरकट’ में बाल काटने और खास तरह से उन्हें जमाने के लिए आग का इस्तेमाल किया जाता है|



वापी के भद्रकमोरा इलाके का निवासी आरिफ बुधवार को सुलपाड इलाके में स्थित बंटी सैलून में बाल कटवाने आया था| नाई ने 'फायर हेयरकट' काटने के लिए बालों में केमिकल लगाकर जैसे ही माचिस से आग लगाई और आग अनियंत्रित हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलसा झुलसा गया|



पीड़ित के परिजन ने बताया ,"मेरा भाई साधारण बाल कटवाने गया था। नाई ने कहा कि वह अच्छे बाल काटेगा और बालों में केमिकल लगाकर आग लगा दी जिसकी वजह से वह झुलस गया। घटना के बाद नाई वहां से भाग गया।" 



सिविल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गणेश गोवेकर ने बताया,''पीड़ित शायद फायर कटिंग कराने गया होगा जिसमें शायद फोम अधिक लगने से वह जल गया है। यह घटना 26 की शाम 6 बजे की है। यह हमारे यहां 27 को आया है। पीड़ित गर्दन के आगे और पीछे, छाती के सामने और कंधे के ऊपर सतही जला है। पीड़ित की हालत स्थिर है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।