मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

ज्ञानवापी मस्जिद मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 28 नवंबर को

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद केस: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अब अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्…

ज्ञानवापी मस्जिद मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 28 नवंबर को
ज्ञानवापी मस्जिद मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 28 नवंबर को | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद केस: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अब अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से सर्वेक्षण कराए जाने के आदेश से जुड़े मामले में मुस्लिम पक्ष की तरफ से दाखिल की गई याचिकाओं पर सुनवाई हुई|



वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज की सुनवाई में हिंदू पक्ष की तरफ से दलीलें पेश की गई| लेकिन हिंदू पक्ष की बहस आज पूरी नहीं हो सकी| अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी| अगली सुनवाई में भी हिंदू पक्ष अपनी बची हुई दलीले जारी रखेगा| इसके बाद मुस्लिम पक्ष को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा|



 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग की मांग वाली याचिका पर HC ने सरकार और ASI को नोटिस जारी किया 


इससे पहले,  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिवलिंग की कार्बन डेटिंग को लेकर वाराणसी कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली पुनरीक्षण याचिका सुनवाई के लिए शुक्रवार, 4 नवंबर को स्वीकार कर ली थी| हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल की गई चुनौती याचिका पर हाईकोर्ट ने ASI, राज्य सरकार और अंजुमन इंतजामिया को नोटिस जारी किया है| इस मामले में अगली तारीख 21 नवंबर निर्धारित की है|



हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा था,'याचिका खारिज होने के बाद हमने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), राज्य सरकार और अंजुमन इंतजामिया को नोटिस जारी किया है और इस मामले में अगली तारीख21 नवंबर निर्धारित की है|


यह भी पढ़ें:  ज्ञानवापी मस्जिद केस: 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग नहीं होगी, कोर्ट ने खारिज की हिंदू पक्ष की याचिका 



उल्लेखनीय है कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले कथित शिवलिंग के काल निर्धारण के लिए कार्बन डेटिंग का निर्देश जारी करने की मांग के साथ एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था, जिसमें जीपीआर सर्वे की भी मांग की गई थी| वाराणसी कोर्ट ने 14 अक्टूबर को पारित आदेश में इस आवेदन को खारिज कर दिया था, जिसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है|


 हिंदू पक्ष को 'ज्ञानवापी परिसर' सौंपने पर फैसला टला, अब 14 नवंबर को होगी अगली सुनवाई 


4 नवंबर को ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी पूजा मामले की सुनवाई अधिवक्ताओं के अनुरोध पर टल गई थी। अदालत ने श्रृंगार गौरी और अन्य देवी देवताओं की पूजा की अनुमति के लिए पांच हिंदू महिलाओं द्वारा दायर वाद की पोषणीयता को चुनौती देने वाली अंजुमन इंतेजामिया की पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई 22 नवंबर तक के लिए शुक्रवार को (4 नवंबर को) टाल दी थी| अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका की सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जे जे मुनीर कर रहे हैं।



इससे पहले 3 नवंबर को ज्ञानवापी परिसर वाराणसी स्थित श्रृंगार गौरी में नियमित पूजा के अधिकार को लेकर वाराणसी की जिला अदालत के फैसले की चुनौती याचिका पर सुनवाई की गई थी। गुरुवार को मुस्लिम पक्ष की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी ने बहस की थी। उन्होंने गुरुवार को कहा कि ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी में नियमित पूजा के अधिकार से जुड़े मामले में वाराणसी की जिला अदालत का आदेश कानूनी पहलुओं पर विचार किए बिना दिया गया है। इनका कहना है कि प्लेसेस आप वर्शिप एक्ट 1991 के तहत सिविल वाद पोषणीय नहीं है। जिला अदालत ने कानूनी पहलू पर विचार किए बगैर आदेश दिया है। 


यह भी पढ़ें:  ज्ञानवापी मस्जिद केस: 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग नहीं होगी, कोर्ट ने खारिज की हिंदू पक्ष की याचिका 


मालूम हो कि दिल्ली की राखी सिंह व कई अन्य महिलाओं ने जिला जज वाराणसी की कोर्ट में वाद दायर कर ज्ञानवापी परिसर के बाहरी हिस्से में स्थित श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा अर्चना किए जाने की मांग की है। मुस्लिम पक्ष की तरफ से ज्ञानवापी मस्जिद की अंजुमन ए इंतजामियां कमेटी ने हिंदू महिलाओं के बाद पर आपत्ति दर्ज की तथा कहा था कि यह वाद सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 7 नियम 11 के तहत सुनवाई लायक नहीं है और इसे खारिज किया जाना चाहिए। जिला जज ने मुस्लिम पक्ष की तरफ से उठाई गई आपत्ति की अर्जी खारिज खारिज कर दी थी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।