मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वाराणसी: गंगा नदी में 'डूबी' 34 यात्रियों से भरी नाव, 2 की हालत नाजुक

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी में एक नांव पलटने से 2 लोगों को अस्पताल भर्ती कराया। शनिवार की सुबह 34 श्रद्धालुओं से भरी नाव शीतला घाट के सामने गंगा में पलट गई। डूबने से मौके पर चीख पु…

वाराणसी: गंगा नदी में 'डूबी' 34 यात्रियों से भरी नाव, 2 की हालत नाजुक
वाराणसी: गंगा नदी में 'डूबी' 34 यात्रियों से भरी नाव, 2 की हालत नाजुक | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी:  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी में एक नांव पलटने से 2 लोगों को अस्पताल भर्ती कराया। शनिवार की सुबह 34 श्रद्धालुओं से भरी नाव शीतला घाट के सामने गंगा में पलट गई। डूबने से मौके पर चीख पुकार मच गई| चीख पुकार के बाद स्थानीय नाविकों के साथ पुलिस और बचाव टीम भी मौके पर पहुंच गई| जिसके बाद नाव पर सवार श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया| इस घटना में दो लोगों की हालात गम्भीर है, जिन्हें कबीर चौरा अस्पताल भेजा गया है| वहीं इस हादसे के बाद नाविक फरार हो गया|



स्थानीय नाविकों के अनुसार सभी यात्री आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी के रहने वाले हैं| जो इन दिनों वाराणसी की यात्रा पर हैं| शनिवार सुबह करीब 7:30  बजे केदार घाट से 34 यात्रियों को लेकर चली नाव शीतला घाट के सामने पहुंची थी| तभी नाव का पटरा किसी वजह से टूट गया| पटरा टूटते ही नाव में पानी भर गया और नाव नदी में डूबने लगी| 



नाव डूबने से लोगों की चीख पुकार सुन स्थानीय नाविकों और घाट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक-एक करके सभी 34 यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया| घटना में एक दंपति की हालत गंभीर बताई जा गई है, जिसमें से महिला को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गय, जबकि पुरुष की गंभीर हालत देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया गया| 



ACP अवधेश पांडे ने बताया,"लगभग 34 लोग थे। नांव वाले ने किसी को भी लाइफ़ जैकेट नहीं पहनाई थी।नांव में पानी भरने से लोग घबरा गए और 2 लोग नदी में गिर गए। सबको बचा लिया है और खतरे की बात नहीं है।"

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।