मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की बस: 13 लोग घायल, गया से दर्शन कर वाराणसी आ रहे थे श्रद्धालु

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोग घायल हो गए। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बस बिहार के गया से वाराणसी आ रही थी और च…

वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की बस: 13 लोग घायल, गया से दर्शन कर वाराणसी आ रहे थे श्रद्धालु
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की बस: 13 लोग घायल, गया से दर्शन कर वाराणसी आ रहे थे श्रद्धालु | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोग घायल हो गए। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बस बिहार के गया से वाराणसी आ रही थी और चालक के कथित तौर पर सो जाने के बाद यह घटना हुई। 



महाराष्ट्र के अहमदनगर से 45 श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए काशी आ रहे थे। इससे पहले गया में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की|  गया में दर्शन-पूजन के बाद के बाद शनिवार देर रात गया से सभी श्रद्धालुओं को लेकर टूरिस्ट बस वापस काशी आ रही थी।



रविवार को वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के लौटूबीर पुलिया के पास तेज रफ्तार बस नेशनल हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार 13 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।



??रअसल, महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले 45 श्रद्धालुओं को लेकर एक टूरिस्ट बस पिछले दिनों वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और गया में दर्शन कराने के लिए लेकर आई थी। बस में सवार सभी श्रद्धालु पहले काशी में आए थे और दर्शन पूजन करने के बाद प्रयागराज और अयोध्या भी गए थे। इसके बाद सभी श्रद्धालु बस से गया गए थे और वहां पर दर्शन पूजन करने के बाद वापस काशी आ रहे थे।


वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़े ट्रक को बस चालक नहीं देख पाया और पीछे से आकर टक्कर मार दिया। हादसे में बस सवार 8 महिलाएं, 4 पुरुष और भदोही जिले के अमलोरी गांव का रहने वाला बस कंडक्टर दीनानाथ घायल हुआ है। हादसे की सूचना पाकर लंका थाने की रमना पुलिस चौकी के इंचार्ज अमित राय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन एंबुलेंस मंगवा कर घायलों को उपचार के लिए BHU ट्रॅामा सेंटर पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, टूरिस्ट बस के चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।